फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People doing good work in road safety awareness campaign will be honored

Varanasi News: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में अच्छा काम करने वाले होंगे सम्मानित

Fri, 03 Feb 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
People doing good work in road safety awareness campaign will be honored
परिवहन विभाग की ओर से एक माह तक चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियान का समापन शनिवार को होगा। इसके तहत एक माह तक अच्छा काम करने वाले एंबुलेंस चालकों और सड़क सुरक्षा के लिए आमजन को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। इस अभियान में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से पांच जनवरी को सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई थी। अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में संगोष्ठी के साथ ही अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को भी सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। शनिवार को तरना स्थित सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन, एडीजी जोन राम कुमार, आईजी रेंज के. सत्यनारायण और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed