फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People created ruckus when the dark complexioned south facing Hanuman ji could not be seen

वाराणसी: श्यामवर्ण दक्षिणमुखी हनुमान के नहीं हुए दर्शन तो लोगों ने किया हंगामा, सिर्फ आज के दिन खुलते हैं पट

Fri, 27 Oct 2023 06:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 27 Oct 2023 06:01 PM IST
सार

भोर की आरती खत्म होने के तुरंत बाद ही हनुमान जी के दर्शन के लिए लोगों ने किला गेट पर लाइन लगा दी। लेकिन दर्शन करने का क्रम सुबह दस बजे से शुरू हुआ। चाक चौबंद रामनगर पुलिस ने व्यवस्था संभाल ली थी और धीरे धीरे लोगों को किले में भेज रही थी।

विज्ञापन
People created ruckus when the dark complexioned south facing Hanuman ji could not be seen
वाराणसी: श्यामवर्ण दक्षिणमुखी हनुमान जी के नहीं हुए दर्शन तो लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर किले में स्थित दक्षिणमुखी श्यामवर्ण हनुमान का दर्शन करने से वंचित लोगों की किले के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस से जमकर तू-तू मैं-मैं हुई।शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया गया जबकि दर्शन के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

दरवाजा बंद होने से दर्शन करने आये लोग आक्रोशित हो गये। काफी प्रयास के बाद जब लोगों को नहीं जाने दिया गया तो लोग हंगामा करने लगे। कुछ लोग तो जबरदस्ती अंदर प्रवेश कर गए लेकिन बाकी लोगों को किले के सुरक्षा गार्डों और पुलिस ने डंडा पटक कर खदेड़ दिया। इस चक्कर मे थोड़ी देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ महिलाओं को हल्की चोटे भी आयी।

विज्ञापन

People created ruckus when the dark complexioned south facing Hanuman ji could not be seen
वाराणसी: श्यामवर्ण दक्षिणमुखी हनुमान जी के नहीं हुए दर्शन तो लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

भोर की आरती खत्म होने के तुरंत बाद ही हनुमान जी के दर्शन के लिए लोगों ने किला गेट पर लाइन लगा दी। लेकिन दर्शन करने का क्रम सुबह दस बजे से शुरू हुआ। चाक चौबंद रामनगर पुलिस ने व्यवस्था संभाल ली थी और धीरे धीरे लोगों को किले में भेज रही थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन बजे अपराह्न किले का मुख्य द्वार बन्द कर दिया गया।जो लोग अंदर पहुंच गए थे केवल उन्हें हैं दर्शन प्राप्त हुआ।द्वार बंद होने से कुछ लोग दर्शन से वंचित रह गए तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। गेट ढकेल कर कुछ लोग अंदर पहुँच भी गए। लेकिन बाकी लोगों को हल्की भगदड़ के बीच बाहर कर दिया गया। बता दें कि किले के अंदर स्थित यह मंदिर आम लोगों के लिए आज एक मात्र दिन खुलता है। इसलिए दूरदराज से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरूष यहां दर्शन के लिए पहुँचे। अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को लगभग चालीस हजार लोगों ने मंदिर में मत्था टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed