फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People coming out of hot spots will get information from smart devices

हॉटस्पॉट से बाहर आए तो खैर नहीं, ये स्मार्ट डिवाइस बता देगी सारी जानकारी 

Wed, 10 Jun 2020 06:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Jun 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
People coming out of hot spots will get information from smart devices
स्मार्ट डिवाइस संग छात्र - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण को देखते हुए संक्रमित मरीजों और उनके संपर्क में आने वाले क्वारंटीन लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके जगह-जगह क्वारंटीन सेंटर से भर्ती मरीजों और हॉटस्पॉट में लोगों के बाहर निकलने की सूचना मिल रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच अशोका इंस्टीट्यूट पहाड़िया के तीन छात्रों ने एक ऐसा स्मार्ट गार्ड डिवाइस बनाया है जिसके माध्यम से हॉस्पिटल में भर्ती या क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले मरीजों पर विशेष नजर रखी जा सकेगी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि अगर कोई मरीज बिना किसी सूचना के बाहर निकलता है तो डिवाइस के माध्यम से इसकी जानकारी वहां तैनात पुलिसकर्मियों के साथ ही अन्य लोगों को मिल जाएगी। संस्थान के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के श्याम चौरसिया के निर्देशन में धनंजय पांडेय, निखिल केसरी और मोहम्मद सैफ ने इस डिवाइस को बनाया है।
विज्ञापन


बताया कि उसमें सीसीटीवी कैमरा, मोशन सेंसर, कीपैड मोबाइल,  जीपीएस सिस्टम और 9 बोल्ट बैटरी का प्रयोग किया गया है। छात्रों ने बताया कि डिवाइस से पॉजिटिव मरीजों के घरों पर भी नजर रखी जा सकती है। इसके अलावा इसे अस्पतालों में भी लगाया जा सकता है जिससे कि कोई भी मरीज बिना किसी परमिशन के बाहर निकले तो इसकी जानकारी तुरंत अस्पताल प्रबंधन को मिल सके और उस पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइस ऐसे करेगा काम 

श्याम चौरसिया ने बताया कि अगर कोई मरीज बिना किसी के परमिशन के बाहर निकलता है तो स्मार्ट गार्ड डिवाइस में लगा सेंसर  एक्टिवेट हो जाएगा और हॉटस्पॉट एरिया में तैनात पुलिस के जवानों या हॉस्पिटल में मौजूद लोगों को इसकी सूचना मिल जाएगी। बताया कि इसको हॉस्पिटल  या घर के गेट पर लगाया जा सकता है और सेंसर की रेंज 5 से 10 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed