Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People busy in preparations for Ramzan, market is ready

Varanasi News: रमजान की तैयारियों में जुटे लोग, बाजार सजकर तैयार

Sat, 09 Mar 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
People busy in preparations for Ramzan, market is ready
बारा। माह-ए-रमजान दस्तक देने को तैयार है। एक बार फिर मुस्लिम समुदाय को गुनाहों की माफी का मौका मिलेगा। रोजेदारों को चांद के दीदार का इंतजार है, फिर रोजे और इबादत का सिलसिला शुरू होगा। कुरआन की तिलावत की सदाएं तेज होंगी। बाजार भी तैयारी पर है। तरह-तरह की खजूरों से दुकानें सज गई हैं। सूखे मेवा की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन

पवित्र माह रमजान की आमद के मद्देनजर हाफिजे कुरआन कमर कस कर तैयार होने लगे हैं। मदरसों एवं दरसगाहों में कुरआन की मश्क (अभ्यास) का दौर इन दिनों जारी है। उधर, माह-ए-रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह के लिए मस्जिदों को तैयार किया जा रहा है। 10 मार्च को चांद नजर आया तो 11 मार्च से रोजा शुरू हो जाएगा नहीं तो 12 मार्च से शुरू होना तय है। ऐसे में चांद नजर आने के बाद ही तरावीह की नमाज का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। यही कारण है कि माह-ए-रमजान की विशेष नमाज तरावीह एवं रोजे को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा गौसिया मस्तानबाग बारा में इन दिनों दर्जनों हाफिज कुरआन का दिनरात अभ्यास कर रहे हैं। देश के विभिन्न शहरों सहित ग्रामीण अंचल की मस्जिदों में इस मदरसे के हाफिज तरावीह पढ़ाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा दर्जनों मस्जिदों में बाहर से भी हाफिजे कुरआन बुलाए जा रहे हैं। बताते चलें कि गांव की प्रमुख मस्जिदों पूर्वी जामा मस्जिद, हाजी साहब वाली मस्जिद, मझलीपट्टी मस्जिद, मस्तानबाग मस्जिद, गुलशन-ए-बाबर मस्जिद, रौजा मस्जिद, रकबा मस्जिद, रिट्ठी मस्जिद आदि मस्जिदों में माहे रमजान की विशेष नमाज तरावीह पढ़ी जाती है। हालांकि, संभावना है कि ज्यादातर मस्जिदों में यही हाफिज कुरआन तरावीह पढ़ाएंगे। वहीं पश्चिम तरफ की दर्जनों मस्जिदों में तरावीह पढ़ाने के लिए हाफिजे कुरआन को बाहर से बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed