{"_id":"5a1ebd574f1c1bb6678bed52","slug":"people-baet-and-killed-dj-van-driver-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डांस के दौरान DJ वाहन से कुचला युवक का पैर, बारातियों ने ड्राइवर को पीट पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस के दौरान DJ वाहन से कुचला युवक का पैर, बारातियों ने ड्राइवर को पीट पीट कर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
डीजे की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में बीती रात बारात में डांस के दौरान एक युवक का पैर डीजे वाहन के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल साथी को देख अन्य बारातियों ने ड्राइवर को पीट पीट कर मार डाला । घटना जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित रामनगर बासूपुर गांव की है।
घटना के बाद बाराती भाग गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत नौ के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
रामनगर बासूपुर गांव निवासी रामकुमार यादव की पुत्री कंचन की शादी सुजानगंज के बेसार निवासी श्रीनाथ यादव के पुत्र मुलायम से तय थी। मंगलवार की रात बारात आई थी। डीजे की धुन पर नाचते बाराती द्वारपूजा के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान चालक के पैर से अचानक डीजे वाहन का एक्सीलेटर दब गया और रफ्तार तेज हो गई। इस कारण बाराती रोहित यादव (24) निवासी सुरजा का पूरा, मुंगराबादशाहपुर का पैर दब गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्यूब लाइट से किया हमला
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
इससे नाराज बारातियों ने डीजे वाहन चालक रामकरन सरोज (50) निवासी शरमा पट्टी प्रतापगढ़ की पिटाई कर दी। बारातियों ने लाठी, डंडे और ट्यूब लाइट से चालक को बुरी तरह पीट दिया। आरोप लगाया कि चालक नशे में था। इस कारण उसने युवक पर गाड़ी चढ़ा दी।
पिटाई से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अफरातफरी मच गई और बाराती भाग खड़े हुए। सूचना पर महराजगंज, सुजानगंज पुलिस तथा बदलापुर सीओ बीके द्विवेदी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक और युवक को पीएचसी पहुंचाया।
यहां से डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने रामकरन सरोज को मृत घोषित कर दिया। मामले में बदलापुर क्षेत्राधिकारी बीके द्विवेदी ने कहा कि मृतक के भाई की तहरीर पर सूरजा का पूरा निवासी रोहित यादव, बेसार, सुजानगंज निवासी अमरनाथ यादव, राजेश यादव, पप्पू यादव और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या, एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।