{"_id":"6939b435cd0272f16d03cf62","slug":"people-are-joining-subhaspa-after-being-influenced-by-its-ideology-dr-arvind-rajbhar-varanasi-news-c-295-1-mau1001-137525-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभासपा की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे:डॉ अरविंद राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभासपा की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे:डॉ अरविंद राजभर
विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। मऊ के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.अरविंद राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की स्पष्ट विचारधारा, समाज के अंतिम पायदान तक न्याय, शिक्षा एवं सामाजिक बराबरी, तथा युवाओं के रोजगार व भविष्य निर्माण को लेकर उठाए जा रहे मुद्दों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। कहा कि पार्टी की ताकत संगठन से बनती है। समाज के बीच खड़े वे लोग हैं, जो बिना भेदभाव के जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर समाधान के लिए सतत प्रयास करते हैं। आज जो नए साथी जुड़े हैं, वे हमारी पार्टी को जनमानस तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार पांडेय, एमएलसी बिच्छेलाल राजभर,फागू सिंह ,रुद्र राजन राजभर ,रामश्रे राजभर,रामकरण राजभर ,तुषार सिंह उपस्थित रहे।