फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People are bad condition women children eating filariasis in cholapur varanasi

फाइलेरिया की दवा खाने से महिलाएं-बच्चे समेत दर्जन भर बीमार, एक की हालत गंभीर

Tue, 25 Feb 2020 04:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Feb 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
People are bad condition women children eating filariasis in cholapur varanasi
चंदन बीमार कि हालत मे दीनदयाल मे भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के फकीरपुर और तारापुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बांटी गई फाइलेरिया की दवा खाकर महिलाओं और बच्चों समेत करीब दर्जनभर लोग बीमार हो गए। वहीं दो की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें पं. दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य द्वारा सोमवार को इन गांवों में फाइलेरिया की दवा बांटकर निशानदेही की गई। दवा खाने के बाद कई लोगों को उल्टी चक्कर, और सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस दौरान चंदन सेठ(25), श्यामा देवी(45), हिमांशु(16), शिवकुमार(12), किरण देवी(40), कैलाश(35), जित्तू कुमार(35), लखपति चौहान(48), सुंदरम सेठ(14), निशा देवी(30), प्रतिभा पटेल(33), जीयुत यादव(50) समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग द्वारा बांटी गई फाइलेरिया की दवा खाकर अस्वस्थ हो गए।
विज्ञापन


कई लोगों ने नजदीकी निजी अस्पतालों में उपचार कराया, वहीं चंदन और सुंदरम की हालत बिगड़ने पर परिजन सोमवार शाम निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चंदन की हालत में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। चंदन की हालत में सुधार न होने पर उसे पंडित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दवा उपचार के बाद चंदन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं कई स्थानीय ग्रामीणों ने एएनएम के गांव में ना आने की शिकायत करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। मामले की सूचना लगते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए।

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि चोलापुर में लोगों की तबियत कैसे बिगड़ी इसकी जानकारी के लिए वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। 17 फरवरी से चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में 20 लाख से अधिक लोगों ने दवा खाई है। बीमार होने की सही वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed