फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pending Supreme Court cases will be resolved through settlement agreements in Special Lok Adalat at varanasi

UP: सुलह समझौते के आधार पर होगा सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का निस्तारण, अगस्त में लगेगी विशेष लोक अदालत

Wed, 01 Jul 2026 11:14 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 01 Jul 2026 11:14 AM IST
सार

Varanasi News: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत लगेगी। इसका उद्देश्य सुलह और समझौते के आधार पर लंबित वादों का त्वरित, सरल और कम खर्च में निस्तारण कराना है। 

विज्ञापन
Pending Supreme Court cases will be resolved through settlement agreements in Special Lok Adalat at varanasi
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों, जिनमें समझौते की संभावना है उनके निस्तारण के लिए 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत लगेगी। यह आयोजन मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में चल रहे समाधान समारोह अभियान के तहत होगा। 

विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव एवं सिविल जज (सीडी) राजीव मुकुल पांडेय ने बताया कि जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला के निर्देशन में लोक अदालत का उद्देश्य सुलह और समझौते के आधार पर लंबित वादों का त्वरित, सरल और कम खर्च में निस्तारण कराना है। 
विज्ञापन


इससे पक्षकारों के बीच आपसी संबंध भी बने रहेंगे और वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिन मामलों में समझौते की संभावना है, उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्री-सिटिंग की तिथियां तीन, सात और 13 जुलाई निर्धारित की गई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed