फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pcs varanasi

पीसीएस में काशी के लाल ने किया कमाल

Thu, 18 Feb 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
pcs varanasi
वाराणसी। पीसीएस परीक्षा 2019 के बुधवार को जारी परिणाम में काशी के लाल ने कमाल कर दिया। पांडेयपुर निवासी सिद्धार्थ पाठक ने प्रदेश स्तर पर नौवां स्थान हासिल कर घर परिवार के साथ ही काशी का मान भी बढ़ाया है। बेटे की सफलता पर परिवार के लोग बहुत खुश हैं और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार भी किया।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी सिद्धार्थ ने बातचीत में बताया कि 24 दिसंबर को लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही साक्षात्कार की तैयारी चल रही थी। इसके बाद 28 जनवरी से चार फरवरी के बीच साक्षात्कार भी कराया गया। सेंट्रल हिंदू स्कूल से 2010 में 10वीं और 2012 में 12वीं के बाद सिद्धार्थ ने आईआईटी बीएचयू से 2017 में बीटेक की डिग्री हासिल की। अपनी इस सफलता का श्रेय स्व. पिता विनोद कुमार पाठक को देते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि परीक्षा की तैयारी में माता सुधा पाठक के साथ ही बड़ी बहन वर्षा पाठक का भी मार्गदर्शन मिलता रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी परीक्षा की तैयारी पूरी सजगता के साथ चलती रही। कभी भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। सिद्धार्थ ने बताया कि परीक्षा में सफलता के बाद पोस्टिंग डिप्टी कलेक्टर के पद पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असफलता से नहीं हुई निराशा, आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा
पीसीएस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर नौवां स्थान पाने वाले सिद्धार्थ पाठक दूसरी बार मिली सफलता से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार की परीक्षा में असफलता मिली तो निराशा नहीं हुई। इसके बाद भी मैने ठान लिया था कि एक न एक दिन तो परीक्षा पास करके ही दिखाऊंगा। इसके बाद से ही हर दिन 10 से 12 घंटे तैयारी शुरू कर दी। इसमें पहले से ही लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले दोस्तों के साथ ही शिक्षकों ने भी मेरा हौसला बढ़ाया। कोरोना काल में तैयारी का अच्छा अवसर मिला। इसमें लिखित परीक्षा के साथ ही साक्षात्कार का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed