फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pay special attention to Hindi literature and grammar to get good marks

Varanasi News: अच्छे नंबर पाने के लिए हिंदी साहित्य और व्याकरण पर दें खास ध्यान

Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Pay special attention to Hindi literature and grammar to get good marks
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल हिंदी के प्रश्नपत्र का पैटर्न भी इस बार बदला गया है। व्याकरण पर पकड़ और शुद्ध लेखन परीक्षार्थियों को अच्छे नंबर दिला सकते हैं। विशेषज्ञों की माने तो बोर्ड परीक्षा में शुद्ध लेखन मूल्यांकन का सबसे मजबूत आधार है। उत्तर पुस्तिका में साफ और शुद्ध लेखनी से छात्र अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में हिंदी विषय की सहायक अध्यापक डॉ. सरिता त्रिपाठी ने बताया कि 20 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए हिंदी साहित्य के इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस भाग को अच्छे से तैयार करना चाहिए। इसके अलावा गद्य व पद्य के पाठ एवं काव्य सौंदर्य के तत्व (रस, छंद, अलंकार), हिंदी व्याकरण (उपसर्ग, प्रत्यय आदि), संस्कृत व्याकरण संधि, शब्द रूप से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। पत्र लेखन के साथ निबंध लेखन भी महत्वपूर्ण है। सबसे अधिक नौ नंबर का निबंध पूछा जाएगा, इसलिए निबंध लेखन का अभ्यास अच्छे से कर लें। निबंध की प्रस्तावना व उपसंहार में कोई संदर्भित काव्य पंक्ति भी जरूर लिखें। निबंध के लिए विज्ञान, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक समस्याओं एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण महत्वपूर्ण है। अच्छे अंक पाने के लिए सबसे जरूरी है सुंदर और वर्तनी दोष मुक्त लेखन। गद्य एवं काव्य के अंतर्गत प्रारंभ के पांच लेखकों व कवियों का जीवन परिचय अवश्य याद करें। काव्य रचना की व्याख्या करने के बाद काव्यगत सौंदर्य व भाव साम्य अवश्य लिखें।
विज्ञापन

खंड बी वर्णनात्मक
गद्यांश पर आधारित प्रश्न- 06
पद्यांश पर आधारित प्रश्न-06
संस्कृत गद्यांश का संदर्भ सहित हिंदी अनुवाद- 05
संस्कृ त पद्यांश का संदर्भ सहित हिंदी अनुवाद- 05
खंड काव्य से कथानक, चरित्र चित्रण एवं तथ्य आधारित प्रश्न - 03
गद्य खंड के लेखकों का जीवन परिचय व प्रमुख रचना - 05
पद्य खंड के कवियों का जीवन परिचय व प्रमुख रचना- 05
संस्कृ त पाठ्यवस्तु से एक श्लोक जो प्रश्न पत्र में न आया हो-02
संस्कृत पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रश्नों में से किन्हीं दो का संस्कृत में उत्तर- 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed