Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pawan Singh met the family members of Akanksha Dubey

Varanasi: आकांक्षा दुबे के घर जाकर पवन सिंह ने परिजनों से की मुलाकात, बोले- मिलना चाहिए न्याय

Mon, 03 Apr 2023 11:50 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Apr 2023 11:50 PM IST
सार

पवन सिंह ने कहा कि आकांक्षा अंदर से मजबूत थी। हमेशा हंसी मजाक करना, खुश रहने वाली लड़की ऐसा कदम उठा सकती है। हम लोग कभी भी कल्पना नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
Pawan Singh met the family members of Akanksha Dubey
आकांक्षा दुबे के पिता को सांत्वना देते पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सोमवार देर रात दिवंगत भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव बरदहा पहुंचे। घर पहुंचकर पवन सिंह ने परिजनों का सांत्वना देते हुए न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा किया। साथ ही कहा कि आकांक्षा के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं। भोजपुरी अभिनेता के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बरदहा गांव में जुट गई।

विज्ञापन


सोमवार को रात 10 बजे पहुंचे अभिनेता पवन सिंह मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ है। आपको न्याय भी मिलेगा। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमें कानून पर पूरा भरोसा है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। 

विज्ञापन

 


पवन सिंह ने कहा कि कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठायेगी, क्योंकि जितनी आकांक्षा अंदर से मजबूत थी। हमेशा हंसी मजाक करना, खुश रहने वाली लड़की ऐसा कदम उठा सकती है। हम लोग कभी भी कल्पना नहीं कर सकते हैं। सरकार से हम यही मांग करते हैं कि उस लड़की के परिवार के साथ न्याय हो। इस घटना से हम सभी को दुख है और इस दुख की घड़ी में हम परिजनों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते दिनों वाराणसी सारनाथ के एक होटल में मृत अवस्था में पायी गई थीं। घटना के बाद उनका परिवार मुंबई से सीधे वाराणसी पहुंचा। मां मधु दुबे लगातार भोजपुरी गायक और उसके भाई पर बेटी की हत्या का आरोप लगा रही हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे नाराज परिजन व ग्रामीणों ने बीते दिनों चक्काजाम का भी प्रयास किया था। इसके पहले अक्षरा सिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed