{"_id":"6a29bf016ae70d48150501c1","slug":"pawan-express-delayed-by-9-hours-afternoon-train-reached-cantt-station-at-night-varanasi-news-c-20-vns1021-1425371-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पवन एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, दोपहर की ट्रेन रात में पहुंची कैंट स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पवन एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, दोपहर की ट्रेन रात में पहुंची कैंट स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा ब्लॉक से 40 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही सिकंदराबाद वाली ट्रेन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गर्मी में ट्रेनों में लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है, वहीं बृहस्पतिवार को कई ट्रेनें लेट वाराणसी स्टेशन पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसमें मुंबई से आने वाली पवन एक्सप्रेस 8 घंटे लेट रही तो सिकंदराबाद से आने वाली ट्रेन मेगा ब्लॉक लेने की वजह से कैंट स्टेशन पर 40 मिनट तक खड़ी रही। हालांकि, ट्रेनों के देरी होने की वजह तो अनाउंस नहीं किया जा रहा था, लेकिन चर्चा इस बात की रही कि लोकमान्य तिलक से वाराणसी रूट पर कई जगहों पर ट्रैक मेंटेनेंस सहित अन्य काम की वजह से ब्लॉक लेने की वजह से ही ट्रेन देर से आई। स्कूल-कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां होने की वजह से लोग परिवार के साथ मुंबई, पुणे, देहरादून, सिकंदराबाद से वाराणसी में दर्शन, पूजन और घूमने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर में लोकमान्य तिलक से जयनगर जाने वाली ट्रेन नंबर 11061 एलटीटी जयानगर एक्सप्रेस 9 घंटे लेट रात 9.25 बजे स्टेशन पर आई। कैंट स्टेशन पर अनाउंस सिस्टम से ट्रेन के लेट होने की जानकारी तो अनाउंस किया जा रहा था लेकिन इसकी वजह नहीं बताने से आगे की यात्रा करने वाले यात्री परेशान थे। पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से प्लेटफॉर्म खचाखच भरा रहा, जिसे जहां जगह मिला वह बैठा रहा। 12791 सिकंदराबाद दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाराणसी स्टेशन पर निर्धारित समय 1.25 से 10 मिनट पहले 1.15 बजे प्लेटफॉर्म 3 पर आ गई, लेकिन आगे मेगा ब्लॉक लेने की वजह से इस ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। 40 मिनट बाद यह ट्रेन दोपहर 2.15 बजे रवाना हुई।
रात में आने वाली ट्रेन सुबह पहुंची, शाम वाली कामायनी भोर में पहुंची
दादर से 8 जून को बलिया के लिए जाने वाली वाली 01025 दादर बलिया स्पेशल जिसको 9 जून की रात 9.45 बजे आना था, वह 9.20 घंटे की देरी से सुबह 7.10 बजे आई। उधर, लोकमान्य तिलक से वाराणसी आने वाली 11071 कामायनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 7.45 बजे से 6 घंटे लेट होकर बृहस्पतिवार आधी रात बाद 1.45 बजे पहुंची। इस वजह से इस ट्रेन से आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।