फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patient died due to traffic jam in mau

मऊः अस्पताल जा रहा बीमार जाम में फंसा, इलाज न मिलने से चली गई जान

Wed, 05 Dec 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 05 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Patient died due to traffic jam in mau
जाम में खड़े वाहन - फोटो : amar ujala
यूपी के मऊ में जाम ने एक बीमार व्यक्ति की जान ले ली। दरअसल, तमसा नदी पुल पर दो ट्रकों के एक्सीडेंट के बाद बुधवार को शहर 10 घंटे तक जाम में जकड़ा रहा। जाम में फंसने के चलते कोपागंज थाना क्षेत्र के करीमाबाद गांव का निवासी ईंदल उर्फ छोटक (45) की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसे सांस लेने में दिक्कत होने पर घर वाले निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेकर जा रहे थे। दोपहर तीन बजे मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और कोतवाल ने पहुंचकर ट्रकों को हटवाया तब जाम खुला।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर तमसा नदी पर बने पुल पर मंगलवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। सुबह पांच बजे तक वहां से दोनों ट्रकों को नहीं हटाया जा सका। इसके चलते शहर में जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दोपहर में करीमाबाद गांव के ईंदल उर्फ छोटक की हालत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। घर वाले इलाज के लिए उन्हें लेकर शहर के लिए चल दिए। वह किसी तरह अस्पताल पहुंचना चाह रहे थे लेकिन जाम में उन्हें कई घंटे बीत गए।


जाम में ही छटपटाने के बाद ईदल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि यदि जाम न होता तो वह समय रहते अस्पताल पहुंच जाते तो उनकी जिंदगी बच सकती थी। घर वाले बीच रास्ते से ही शव को लेकर गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed