फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   patient committed suicide by jumping from hospital for first time in Varanasi

Varanasi: पहली बार किसी मरीज ने अस्पताल से कूद कर दी जान, प्यार में धोखा, मा-बाप की डांट के बाद लगाते हैं फंदा

Wed, 05 Aug 2026 11:32 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 05 Aug 2026 11:32 AM IST
सार

Varanasi News: आर्थिक तंगी, प्यार में धोखा, घरेलू कलह, मां-बाप की डांट के बाद लोग मौत का फंदा लगाते हैं, लेकिन वाराणसी में अस्पताल की छत से कूदकर मरीज की खुदकुशी की घटना पहली बार सामने आई है। 

विज्ञापन
patient committed suicide by jumping from hospital for first time in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामना कैंसर अस्पताल की चार मंजिला छत से कूदकर जान देने वाले कैंसर मरीज रामेश्वर कुमार की घटना वाराणसी के लिए पहली है। अभी तक किसी भी मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर जान नहीं दी थी। वाराणसी में आर्थिक तंगी, प्यार में धोखा, घरेलू कलह, मां-बाप की डांट, बीमारी से ग्रसित, प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता, व्यापार में नुकसान पर खुदकुशी करने वालों की संख्या अधिक रही है।

विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र में एमबीबीएस डॉक्टर रुचिका मौर्या ने मई 2026 में शिवम कॉम्प्लेक्स में अपने कमरे में मानसिक तनाव के बाद खुदकुशी कर ली थी। लोहता थाना क्षेत्र बनकट गांव में राहुल मिश्रा के सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर खुदकुशी करने का चर्चित मामला सामने आया था, जिसमें उसने वैवाहिक प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न धारा के दुरुपयोग को जिम्मेदार ठहराया था। ऐसे ही लालपुर-पांडेयपुर और चोलापुर में भी घरेलू विवाद के चलते युवकों ने फंदे से लटक जान दी थी। 
विज्ञापन


सिगरा और लंका थाना क्षेत्रों में विवाहिताओं (जैसे काजल राय और शिल्पा सिंह) की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से मौत की सूचनाएं आईं, जिनके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि परिजनों को अपने बच्चों और परिवार के हर सदस्य पर नजर रखने की जरूरत है। इस तरह के व्यक्ति को अकेला न छोड़ा जाए। यदि कोई तनाव में है तो उससे खूब बात करें और मनोचिकित्सक के पास ले जाएं।

मोबाइल और सोशल मीडिया की लत
जुलाई 2026 में सिगरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने मां के टोकने और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से मना करने पर नाराजगी में खुदकुशी कर ली थी। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने से टोकने पर कई किशोर और किशाेरियों ने खुदकुशी का प्रयास किया है।

छात्रों में अवसाद
बीएचयू के एमए इकोनॉमिक्स के छात्र विधान विश्वकर्मा (23) ने पिछले साल सितंबर में चितईपुर में किराए के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी थी। बीएचयू के छात्रावास और बाहर कमरा लेकर पढ़ने वाले कई छात्र-छात्राएं फंदे से लटक जान दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed