फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pathan movie controvercy in varanasi

Varanasi News: िथ्एटर के बाहर विरोध, अंदर में मना जश्न

Wed, 25 Jan 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
pathan movie controvercy in varanasi
अभिनेता शाहरुख खान की पठान फिल्म का विरोध थिएटर के बाहर तक ही रहा। थिएटर के अंदर लोग एक-एक सीन पर तालियां और सीटियां बजाते नजर आए। सिगरा आईपी मॉल के बाहर हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता विरोध जताने पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने लाठी पटक भगाया। बाहर लगे पठान के पोस्टर भी कार्यकर्ताओं ने फाड़े। एहतियातन सिगरा, छावनी क्षेत्र और भेलूपुर और लक्सा के मल्टीप्लेक्स में पुलिस फोर्स दोपहर से लेकर रात तक मुस्तैद रही।
विज्ञापन

पठान फिल्म में शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक सीन को लेकर हिंदू संगठन को आपत्ति है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म रिलीज होने पर मल्टीप्लेक्स को बंद कराने का आह्वान किया था। बुधवार को सुबह दस बजे के बाद ही हिंदू संगठन के लोग सिगरा स्थित आईपी मॉल के पास पहुंच गए। फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। सूचना पर सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को लाठी पटककर भगाया।
विज्ञापन

उधर, छावनी क्षेत्र स्थित मल्टीप्लेक्स में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने फोर्स के साथ मौजूद रहे। भेलूपुर स्थित मल्टीप्लेक्स में भी फोर्स पूरे दिन तैनात रही। छावनी क्षेत्र स्थित मल्टीप्लेक्स के प्रबंधक मनीष गुप्ता और भेलूपुर स्थित मल्टीप्लेक्स के प्रबंधक कृष्णा पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्वक तरीके से दर्शकों ने फिल्म का आनंद उठाया। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसी ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed