{"_id":"66e023e491830ab7e109215e","slug":"patch-work-will-start-on-roads-of-purvanchal-from-october-1-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: 19 करोड़ से पूर्वांचल की 2328 किलोमीटर सड़कों के भरे जाएंगे गड्ढे, जल्द शुरू होगा पैच वर्क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी: 19 करोड़ से पूर्वांचल की 2328 किलोमीटर सड़कों के भरे जाएंगे गड्ढे, जल्द शुरू होगा पैच वर्क का काम
Tue, 10 Sep 2024 04:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:18 PM IST
सार
पूर्वांचल की सड़कों को चमचमाने की तैयारी है। इसी क्रम में 19 करोड़ से पूर्वांचल की 2328 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। सबसे अधिक गड्ढे जौनपुर की सड़कों पर हैं। यहां 975 किलोमीटर सड़कों का पैचवर्क होगा।
विज्ञापन
हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अक्तूबर से पूर्वांचल की सड़कों पर पैच वर्क का काम शुरू हो जाएगा। 19 करोड़ से चार जिलों की 2328 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। 20 सितंबर को मानसून का अंतिम दिन माना जा रहा है। इसके बाद अक्तूबर में पैच वर्क का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अभिनेश कुमार ने बताया कि सबसे अधिक गड्ढे जौनपुर जिले की सड़कों पर हैं। यहां कुल 975 किलोमीटर की सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है। 8.5 करोड़ से पैचवर्क कराया जाएगा। इसी तरह बनारस में 450 किलोमीटर की सड़कों के गड्ढे 3.5 करोड़ से भरे जाएंगे। वहीं, गाजीपुर में 552 किलोमीटर तक की सड़कों पर गड्ढे हैं। यहां के पैचवर्क पर 3.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चंदौली में 351 किलोमीटर की सड़क पर तीन करोड़ से पैचवर्क का काम होगा।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद एक अक्तूबर से काम शुरू करा दिया जाएगा। सड़कों की सफाई के साथ ही पहले कच्चा पैचवर्क कराया जाएगा और उसके बाद पक्का पैचवर्क कराया जाएगा। इसकी रोजाना मॉनीटरिंग कराई जाएगी। अक्तूबर में शुरू करके दिवाली से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन