फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pastor got victim of robbary

पादरी से आठ लाख लूटे

Sun, 01 Mar 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 01 Mar 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Pastor got victim of robbary
छावनी स्थित बिशप हाउस में घुसकर बदमाश शनिवार को फादर सिलवेस्टर से आठ लाख रुपये लूट ले गए। घटना दोपहर 12:20 बजे की है। सिलवेस्टर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की छावनी स्थित शाखा से रुपये निकालकर बिशप हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक ने उन्हें पीछे से आवाज देकर किसी का पता पूछा।
विज्ञापन


रॉड से उनके हाथ पर वार किया और रुपयों से भरा बैग लेकर साथी के साथ बाइक से भाग निकला। घटना की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। बिशप हाउस में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। फादर सिलवेस्टर के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बिशप हाउस में रहने वाले फादर सिलवेस्टर और फादर जान शनिवार को दोपहर 12:20 बजे माल रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा से आठ लाख रुपये निकालकर बिशप हाउस पहुंचे। फादर जान कार से उतर कर पहले ही कार्यालय में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फादर सिलवेस्टर को कार्यालय में जाते समय उन्हें पीछे से किसी ने आवाज देकर पता पूछा। वह पीछे मुड़े तो सामने चेहरा बांधे एक युवक खड़ा था। उसने सिलवेस्टर के हाथ पर रॉड से हमला कर उनके बैग छीन लिया और गेट पर इंतजार कर रहे एक बाइक सवार के साथ भाग निकला।


फादर सिलवेस्टर ने कैंट थाने में घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार बिशप हाउस पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बिशप हाउस में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक सिलवेस्टर के नजदीक घूमता नजर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed