{"_id":"5b3e50bb4f1c1bc3248b4a5b","slug":"passengers-protest-after-poorvottar-sampark-kranti-ac-failure","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुगलसरायः ट्रेन का हुआ एसी खराब तो यात्रियों ने चेन खींचकर रोक दी गाड़ी, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसरायः ट्रेन का हुआ एसी खराब तो यात्रियों ने चेन खींचकर रोक दी गाड़ी, किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी अधिकारियों के समझाने के पर दो घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर एसी खराब होने की वजह जमकर हंगामा किया। यात्री बार बार चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। अधिकारियों के समझाने पर दो घंटे बाद रात दस बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
ट्रेन अपने निर्धारित समय दिन में 11 बजकर 43 मिनट से करीब आठ घंटे की देरी से रात आठ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही एसी कोच बी-1, बी-2, बी-3 और बी-4 के यात्रियों ने उप स्टेशन अधीक्षक के पास पहुंच कर एसी न चलने की शिकायत की लेकिन इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया।
निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। यात्री प्लेटफार्म पर उतर कर हो हल्ला करने लगे। यात्रियों ने कहा कि एसी कोच बी-1, बी-2, बी-3 का एसी कानपुर से ही खराब है। जबकि बी-4 का एसी मुगलसराय में बंद हो गया।
विज्ञापन
लगातार शिकायत के बाद भी एसी को चालू नहीं किया जा रहा है। इससे इस भीषण गर्मी में यात्रियों की हालत खराब हो रही है। बच्चे गर्मी में परेशान हैं। वहीं एसी कोच के अलावा स्लीपर कोच में भी पानी नहीं है। साफ सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है।
चेन पुलिंग की खबर होते ही आरपीएफ के उपनिरीक्षक जीएस राणा अपनी टीम के साथ और जीआरपी की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। वाणिज्य विभाग और मैकेनिकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन यात्री एसी चालू हुए बिना ट्रेन को आगे न जाने देने पर अमादा रहे।
तकनीकी विभाग के अधिकारियों ने समझाया कि ट्रेन अत्यधिक विलंब से चल रही है। जगह-जगह ट्रेन रुकने की वजह से एसी डिस्चार्ज हो गया है। ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद एसी चालू हो जाएगी। काफी समझाने पर यात्री माने और रात नौ बजकर चालीस मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

हंगामा होता रहा, मंत्री के आवभगत में लगे रहे अधिकारी
एसी खराब होने से नाराज पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने पौने दो घंटे तक ट्रेन को रोक कर हंगामा किया, दूसरी तरफ रेलवे के आला अधिकारी स्टेशन पर ही रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के आवभगत में लगे रहे। उन्हें यात्रियों की समस्या देखने की फुर्सत नहीं मिली।
मनोज सिन्हा पटना राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली जाने के लिए रात साढ़े नौ बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसके पहले ही एडीआरएम, सीनियर डीसीएम, सीनियर कमांडेंट, स्टेशन निदेशक सहित अन्य अधिकारियों की टीम डारमेट्री में पहुंच गई थी।
इस बीच स्टेशन पर हंगामा शुरू हो गया लेकिन कोई अधिकारी प्लेटफार्म पर पहुंच कर यात्रियों का हाल चाल पूछना जरूरी नहीं समझा। यहीं नहीं रात साढ़े दस बजे मंत्री जी की ट्रेन आने से पहले किसी तरह हंगामा खत्म करवाने के लिए सुरक्षा बलों पर दबाव बनाया गया।

महत्वपूर्ण स्टेशनों पर लगाए जाएंगे चार्जिंग प्वाइंट
रेलवे यात्रियों की समस्याओं के प्रति गंभीर है। केंद्र सरकार रेलवे को अत्याधुनिक, सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। ट्रेनों के लेट चलने से एसी खराब होने की शिकायत मिल रही है। जल्द ही महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे।
ये बातें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। दिल्ली जाते समय मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे की हालत सुधारने का काम तेजी से चल रहा है। केंद्र सरकार रेलवे के विकास के लिए काम कर रही है।
बताया कि रेलवे में लगातार नए काम हो रहे हैं। जर्जर पटरियों को बदलने, नए पटरियों को बिछाने और स्टेशनों की स्थिति सुधारने का काम हो रहा है। इसका असर दिखने भी लगा है। उन्होंने माना कि निर्माण कार्यों की वजह से ट्रेन विलंबित हो रही है वहीं ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से ट्रेन का एसी डिस्चार्ज हो रहा है।
कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए बड़े स्टेशनों पर चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। कहा कि ट्रेनों में हल्के एचएलबी कोच लगाए जा रहे हैं। इस कोच के लगने के बाद एसी खराब होने की समस्या एकदम नहीं रहेगी।