फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passengers make protest and outrage at gyanpur road station

जनसाधारण एक्सप्रेस के टिकट वापस न लेने पर भड़के यात्री, स्टेशन पर हंगामा व तोड़फोड़

Sun, 20 May 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 20 May 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Passengers make protest and outrage at gyanpur road station
400 लोगों ने लिया था टिकट, भीड़ में फंसा युवक बेहोश होकर गिरा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी- इलाहाबाद रेलमार्ग के  ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रविवार को जनसाधारण एक्सप्रेस में भारी भीड़ होने के कारण ज्यादातर यात्री सवार नहीं हो सके। इसके बाद टिकट वापस न करने यात्री भड़क गए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ आरक्षण केंद्र पर तोड़फोड़ भी की। इस दौरान एक एक युवक गश खाकर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


रक्सौल से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में सफर के लिए रविवार को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी थी। करीब चार सौ यात्री टिकट लेने के बाद ट्रेन का इंतजार करने लगे। ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह पांच बजे से करीब छह घंटे विलंब से करीब 11 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में पहले से ही इस कदर भीड़ थी की ज्ञानपुर स्टेशन से कोई यात्री जनरल कोच में नहीं चढ़ सका। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। इसके बाद काउंटर पर टिकट वापसी के लिए भीड़ जुट गई। कर्मचारी ने तीन घंटे बीत जाने का हवाला देते हुए टिकट वापस लेने से इंकार कर दिया।

इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों की संख्या अधिक होने से रेल कर्मचारी सहम गए। नारेबाजी करते हुए यात्रियों ने आरक्षण केंद्र की रेलिंग तोड़ दी। हंगामे के दौरान चितईपुर निवासी सुरेंद्र कुुमार (22) गश खाकर गिर पड़ा।

पानी के छींटे मारने के कुछ देर वह होश में आया। सूचना मिलने पर जीआरपी और गोपीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटे भर की मशक्कत के बाद पुलिस यात्रियों को शांत करा सकी। स्टेशन अधीक्षक पीके सिंह ने बताया कि टिकट लेने के तीन घंटे अंदर उसकी वापसी का प्रावधान है।


इसके बाद टिकट वापस नहीं होता है। उन्होंने बताया की इस ट्रेन के लिए कुल चार लाख के टिकट की बिक्री हुई थी। तीन घंटे से कम अवधि में लिए गए 85 टिकट वापस लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed