फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passenger who was furious in plane sits on the SDM chair smashed court door latch

विमान में उत्पात मचाने वाला यात्री बैठा एसडीएम की कुर्सी पर, कोर्ट के दरवाजे की तोड़ी कुंडी

Sun, 28 Mar 2021 09:05 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sun, 28 Mar 2021 09:05 PM IST
सार

  • हवा में था विमान, यात्री ने कहा- गेट खोलो मुझे जाना है तीसरे ग्रह

विज्ञापन
Passenger who was furious in plane sits on the SDM chair smashed court door latch
यात्री गौरव खन्ना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पाइसजेट विमान में यात्रियों सहित क्रू सदस्यों की सांसत कराने वाला गुरुग्राम निवासी यात्री गौरव खन्ना दूसरे दिन भी अपनी हरकतों के कारण चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल, सुबह यात्री की जमानत कराने को लेकर फूलपुर पुलिस पिंडरा तहसील में पहुंची तो यात्री कुछ देर गुजारने के बाद एसडीएम की कुर्सी पर जाकर बैठ गया।

विज्ञापन


न्यायालय के कर्मियों ने जब कुर्सी से उठने की बात कहीं तो यात्री गाली गलौज करने लगा। यह देखते ही अन्य कर्मी भी जुट गए। इसी बीच गौरव खन्ना ने कोर्ट रूम के दरवाजे की कुंडी भी तोड़ दी। किसी तरह कर्मियों ने उसे संभाला और फूलपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा को सूचना दी। इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने गौरव को काबू में कर जमानत प्रक्रिया कराई। इसके बाद जमानत होते ही गौरव को कोर्ट के बाहर छोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर तहसील में काफी हलचल रही।
विज्ञापन


ये था मामला 

दिल्ली से वाराणसी आ रहे स्पाइसजेट के विमान में सवार गौरव खन्ना विमान का गेट खुलवा कर तीसरे ग्रह पर जाने की जिद करने लगा। शनिवार को स्पाइसजेट के स्थानीय स्टेशन मैनेजर राजेश सिंह ने बताया था कि विमान एसजी 2003 दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ा। रास्ते में गौरव कुमार कहने लगा कि गेट खोलिए हमको कूदना है, जिस पर क्रू मेम्बरों ने समझया, लेकिन यात्री हंगामा करने लगा। जिसके बाद पायलट ने तत्काल एटीसी को इस पूरे घटना क्रम से अवगत कराया। विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। यात्री का मेडिकल कराया गया प्रथम दृष्टया यात्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed