{"_id":"5a1692144f1c1bf4688bcfa2","slug":"passenger-death-in-flight-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से मुंबई जा रहे विमान में यात्री की हार्ट अटैक से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से मुंबई जा रहे विमान में यात्री की हार्ट अटैक से मौत
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्री की मौत की खबर मिलते ही विमान के पायलट ने फ्लाइट को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर रोक दिया।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिल कुमार राय ने बताया कि शव और परिजनों को उतारकर फ्लाइट को दोबारा रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार इलाहाबाद जिले के गोविंदपुर तेलियरगंज निवासी इंद्र भूषण त्रिपाठी पुत्र ईस्वर दत्त त्रिपाठी (65) वाराणसी से मुंबई जा रहे थे।
विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए रनवे पर ही था कि अचानक उन्हें दौरा पड़ गया। यह हादसा इंडिगो एयरलांइस की फ्लाइट (6ई-711) में हुआ है। ये फ्लाइट वाराणसी से मुंबई के लिए सुबह 10 बजे उड़ान भरती है।
विज्ञापन
मृतक इंद्रभूषण त्रिपाठी अपने पुत्र वी के त्रिपाठी से मिलने मुंबई जा रहे थे जो आयकर विभाग में अधिकारी है। उनके पुत्र को पिता की मौत की जानकारी दे दी गयी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
दिल का दौरा
- फोटो : demo pic
शव को फूलपुर पुलिस अपने कब्जे में लेकर परिजनों का इंतजार कर रही है परिजनों के आने के बाद ही पंचनामे की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। यात्री की मृत्यु के बाद विमान की साफ सफाई करने बाद अपने निर्धारित समय से 2 घण्टे बाद मुम्बई के लिए उड़ान भरी।
बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस लगातार दो दिनो से विवादों में है। इससे पहले बुधवार को एक यात्री ने इंडियो पर इंडियन करेंसी का अपमान करने का आरोप लगाया था। इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ एक यात्री ने राजद्रोह का केस दर्ज कराया।
यात्री का आरोप है कि फ्लाइट में भारतीय करेंसी देने पर खाना देने से इनकार कर दिया गया। यात्री की इस शिकायत के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने नियमों का हवाला देते हुए सफाई देते हुए कहा कि ऐसा करने के पीछे सरकार के नियम है।