फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passenger created scene after asked to put away picture of deity in cabin plane returned from runway

वाराणसी एयरपोर्ट: आराध्य की तस्वीर को केबिन में रखने पर मचा हंगामा, रनवे से वापस लौटा विमान

Tue, 06 Oct 2026 02:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 06 Oct 2026 02:59 PM IST
सार

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-1253 से एक यात्री वाराणसी से दिल्ली जा रहा था। इस दौरान आराध्य की तस्वीर केबिन में रखने को कहा गया तो उसने हंगामा कर दि। इसके चलते रनवे से ही विमान लौट गया। 

विज्ञापन
Passenger created scene after asked to put away picture of deity in cabin plane returned from runway
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में सोमवार सुबह आराध्य की तस्वीर को लेकर विवाद हो गया। विमान के रनवे पर पहुंचने के बाद यात्री और क्रू मेंबर के बीच कहासुनी हुई। यात्री के हंगामा करने और यात्रा से इनकार करने पर विमान को रनवे से वापस एप्रन पर लाना पड़ा। यात्री को उतारने के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-1253 से वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए ओडिशा के बालेश्वर निवासी श्रेयांश त्रिपाठी (24) एयरपोर्ट पहुंचे थे। यात्री अपने साथ आराध्य की तस्वीर भी लेकर विमान में सवार हुए। विमान एप्रन से रनवे पर पहुंचा तो क्रू मेंबर की नजर तस्वीर पर पड़ी। क्रू मेंबर ने यात्री से तस्वीर को केबिन में रखने के लिए कहा।
विज्ञापन


यात्री ने तस्वीर केबिन में रखने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। यात्री ने कहा कि वह किसी भी हाल में आराध्य की तस्वीर केबिन में नहीं रखेगा। विवाद बढ़ने पर यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया और विमान से यात्रा करने से इनकार कर दिया। स्थिति को देखते हुए विमान को रनवे से वापस एप्रन पर लाया गया। इसके बाद यात्री को विमान से उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरी प्रक्रिया के कारण दिल्ली जाने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय सुबह 8:20 बजे के बजाय विलंब से रवाना हुई। घटना के कारण विमान में सवार अन्य यात्रियों को भी कुछ देर इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि यात्री की इच्छा पर उसे विमान से अनबोर्ड कर दिया गया। इसके बाद अन्य सभी यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed