{"_id":"5dcd370f8ebc3e5b64139510","slug":"passenger-complained-on-twitter-about-worm-in-plane-of-indigo-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो के विमान में निकला कीड़ा तो यात्री ने ट्विटर पर की शिकायत, मिला ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिगो के विमान में निकला कीड़ा तो यात्री ने ट्विटर पर की शिकायत, मिला ये जवाब
Thu, 14 Nov 2019 04:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 Nov 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
विमान में मिला कीड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ नवंबर को बैंकाक से वाराणसी की यात्रा कर रहे कुलदीप सिंह नामक यात्री जो कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई98 से वाराणसी आ रहे थे। यात्रा के बीच में उन्हें विमान में एक कीड़ा दिखाई दिया। जिसकी फोटो बनाकर उन्होंने शाम विमान कंपनी के ट्विटर हैंडल पर शेयर कर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट के माध्यम से इंडिगो एयरलाइंस कंपनी को यह बताया कि आपके अटेंडेंस और अन्य सभी अच्छे थे, लेकिन अपने विमान के क्लीनिंग(सफाई और स्वच्छता )और हाइजनिंग में सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्वीट के थोड़ी ही देर बाद विमान कंपनी द्वारा भी एयरलाइंस के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से यात्री को संतुष्ट करते हुए रिप्लाई किया गया है। उन्होंने कहा कि आपकी बातों को सम्बंधित टीम को भेज दिया गया है। हम स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को समझते हैं। विमान में कीटमुक्त रखने के लिए नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता है।