फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   passenger commit suicide in north east express

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के शौचालय में फंदे से लटकता मिला शव, यात्रियों में हड़कंप

Wed, 07 Feb 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुगलसराय
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुगलसराय Updated Wed, 07 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
passenger commit suicide in north east express
यात्री की पहचान नही हो सकी है।
आनंद विहार से गुवाहाटी जा रही 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच के शौचालय में यात्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। यात्री की पहचान नही हो सकी है। यात्रियों की सूचना पर सुरक्षा कर्मियों ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। जीआरपी शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। अपने निर्धारित समय शाम छह बजे से चार घंटे की देरी से रात दस बजे नार्थ ईस्ट मुग़लसराय रेलवे स्टेशन के पर पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन के रुकते ही एस 11 के यात्रियों ने जीआरपी से ट्रेन का शौचालय तीन चार घंटे से बंद होने की शिकायत की। इस सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ट्रेन में पहुंची और शौचालय को देखा तो वह अंदर से बंद था। अंदेशा होने पर सुरक्षा कर्मियों ने दरवाजा को जबरन तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सन्न हो गए।
विज्ञापन


अंदर एक युवक मफलर का फंदा बनाकर लटका हुआ था। उसके पैर घुटनों से मुड़ा हुआ था तथा उसके मुंह से खून निकल रहा था। उसका शरीर अकड़ा लग रहा था। देख कर ऐसा लग रहा था मानो उसकी मौत दो तीन घंटे पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने यात्रियों से पूछ कर यात्री की पहचान करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस घटना से यात्रियों में कौतूहल की स्थिति हो गई। यात्रियों के अनुसार ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने से पहले से युवक शौचालय में घुसा था।


इसके पहले उसे इस कोच में नहीं देखा गया था। मृतक 35 से 40 आयु वर्ष का है। उसने चेकदार नीले रंग की शर्ट, कत्थई रंग की पैंट, चमकदार जैकेट पहन रखे थे।  जीआरपी मुग़लसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed