{"_id":"586179d34f1c1b7675eeb660","slug":"passbook-beneficiaries-of-princes","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों की पासबुक प्रधानों के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों की पासबुक प्रधानों के पास
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
सेम ईंट दिखाते नंदलाल प्रजापति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकास खंड के गांवों में लोहिया आवास के निर्माण में धांधली का मामला सामने आया है। लाभ दिलाने का लालच देकर प्रधानों ने लाभार्थियों के पासबुक अपने कब्जे में कर लिए हैं। 3.05 लाख रुपये से बनने वाले आवास में दोयम दर्जे का निर्माण सामग्री इस्तेमाल किया जा रहा है। ब्लॉक के कई गांवों में इस तरह का खेल चल रहा है। अर्जुनपुर सहित आधा दर्जन गांवों में सेम ईंट (दोयम दर्जे की) और घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। यहीं नहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि उनके बैंक पासबुक भी ग्राम प्रधान ने रख लिए हैं।
अर्जुनपुर, मिल्कीपुर, ठठरा, पुरंदरपुर, बरनी, इशरवार और महराजपुर को वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए लोहिया गांव के रूप में चुना गया है। इन सभी गांवों में लोहिया आवासों के निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक के अधिकारी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव लाभार्थियों से कमीशन लेने के लिए उनके पासबुक को कब्जे में ले लिया है। अर्जुनपुर में निर्माण के लिए घटिया क्वालिटी की सेम ईंट पहुंची तो ग्रामीण इसके विरोध में मुखर हो उठे।
अर्जुनपुर के दशरथ राम ने बताया कि उनकी पत्नी सरिता के नाम से लोहिया आवास स्वीकृत हुआ है। इसके निर्माण के लिए ग्राम प्रधान ने सेम और तामड़ा मिक्स ईंट भिजवाई है। उन्होंने बताया कि लगभग एक माह से उनका पासबुक भी प्रधान ने ले लिया है। इसी गांव के नंदलाल प्रजापति की पत्नी धन्नी देवी व सुरेश राम की मां दुर्गावती के नाम से आवास का आवंटन हुआ है। दोनों का आरोप है कि प्रधान ने गांव में सभी के यहां घटिया ईंट भेजवाई है। हम लोगों के पासबुक भी कब्जे में कर लिए हैं। आवास मानक के अनुरूप नहीं बनवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण में धांधली की जांच उच्चाधिकारियों से कराए जाने की मांग की है।