फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paryavaran kumbh organise from today in kashi vidyapith

बनारस में पर्यावरण कुंभ आज से, पर्यावरण पर गहराते संकट का ढूंढा जाएगा समाधान

Sat, 01 Dec 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 01 Dec 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Paryavaran kumbh organise from today in kashi vidyapith
पंडाल बनकर तैयार - फोटो : amar ujala
गहराते पर्यावरण संकट का समाधान ढूंढने के उद्देश्य से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो दिवसीय पर्यावरण कुंभ का शुभारंभ शनिवार को होगा। इसमें देश भर के पर्यावरणविद हिस्सा ले रहे हैं, जो इस गंभीर संकट से निपटने की राह सुझाएंगे और सभी संबंधित पहलुओं पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन


इस वैचारिक कुंभ का उद्घाटन दोपहर दो बजे केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा करेंगे। अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। मुख्य वक्ता सुरेश जी सोनी होंगे। वहीं दूसरे दिन रविवार को प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
विज्ञापन


समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी रहेगी। कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने बताया कि काशी विद्यापीठ के क्रीड़ा मैदान में कुल पांच सत्रों में आयोजित इस पर्यावरण कुंभ में प्रथम सत्र में बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. एसपी गौतम का व्याख्यान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्र में पर्यावरण व भारतीय जीवन शैली पर विचार विमर्श होंगे। इससे पहले पर्यावरण कुंभ के उद्घाटन सत्र से पहले पूर्वाह्न 11 बजे डॉ. दिनेश शर्मा प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। शाम को सांस्कृतिक संध्या और समूह चर्चा होगी। 

मंत्री व अधिकारियों ने लिया जायजा

Paryavaran kumbh organise from today in kashi vidyapith
पंडाल - फोटो : amar ujala
दूसरे दिन रविवार को द्वितीय सत्र में भारतीय मौसम विभाग के पूर्व डायरेक्टर जनरल डॉ. एलएस राठौर का व्याख्यान होगा। तृतीय सत्र में कृषि व पर्यावरण और चौथे सत्र में जल और ऊर्जा पर चर्चा होगी। समापन सत्र शाम चार बजे से शुरू होगा।

इस कुंभ में डॉ. गजानंद डांगे, नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की निदेशिका नाज रिजवी, वैज्ञानिक शक्ति कुमार, सीआर मंगेश, हेल्थ कम्यूनिटी डेवलमेंट के हेड डॉ. पुनीत मिश्रा, आईआईटी मुंबई प्रो. सिरीश केदारे, बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह, डॉ. कल्लू गौतम समेत देश भर से कई अन्य पर्यावरणविद भी आ रहे हैं।

कुलपति ने बताया कि कुल 2850 का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस दौरान 80 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की 117 और उत्तर प्रदेश के बाहर की 132 पर्यावरण से जुड़ी संस्थाएं भी भाग ले रही हैं। प्रेसवार्ता में कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्या, संयोजक प्रो. ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

काशी विद्यापीठ में आज से शुरू होने वाले पर्यावरण कुंभ के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने शुक्रवार को डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी पहुंचे। उन्होंने तीनों पंडालों का जायजा लिया। वहीं देर शाम प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भी तैयारियों का जायजा लिया। 

सैंड आर्ट, समुद्र मंथन और प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र 

Paryavaran kumbh organise from today in kashi vidyapith
सैंट आर्ट - फोटो : amar ujala
पर्यावरण कुंभ में सैंड आर्ट, समुद्र मंथन और पर्यावरण विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी है। दो पंडालों में वृहद प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मिनिस्ट्री ऑफ इंवायरमेंट, फॉरेस्ट एंड चेंज की ओर से ग्रीन गुड डीड्स के तहत पर्यावरण से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं।

प्रदर्शनी में पर्यावरण से जुड़ी करीब सौ से अधिक पेंटिंग्स को जगह दी गई है। फोटो प्रतियोगिता के तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफरों के 300 से अधिक छायाचित्रों में से 50 चुनिंदा छायाचित्रों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।  

चीफ प्रॉक्टर प्रो. शंभु नाथ उपाध्याय ने बताया कि वीवीआईपी अतिथियों को गेट नंबर तीन से प्रवेश दिया जाएगा, वहीं वीआईपी गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे। आम लोगों को गेट नंबर एक से प्रवेश मिलेगा। दो पहिया वाहन विश्वविद्यालय के वाहन स्टैंड में खड़े होंगे, वहीं चार पहिया वाहनों का प्रवेश गेट नंबर दो से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed