फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parshuram Rai, a freedom fighter fighter who lost the battle with Corona

कोरोना से जंग हार गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परशुराम राय

Tue, 20 Apr 2021 05:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Apr 2021 05:31 PM IST
सार

94 वर्ष की आयु में पहिड़या स्थित एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टी के दौरान दिया गया गॉड ऑफ ऑनर

विज्ञापन
Parshuram Rai, a freedom fighter fighter who lost the battle with Corona
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परशुराम राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वततंत्रता संग्राम के दौरान वर्ष 1942 व 1943 में अंग्रेजो से लोहा लेकर उनका दांत खट्टा करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परशुराम राय (94) अंतत: कोरोना से जंग हार गए। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे उन्होंने पहड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। हरिश्चन्द्र घाट पर अंत्येष्टी के दौरान उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लगभग 10 दिन पूर्व स्वततंत्रता संग्राम सेनानी परशुराम राय कोरोना वायरस से संक्रिमत हो गए। परिजनों ने उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर में भर्ती कराया। अस्पताल में अव्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव को देखते हुए परिजनों ने 14 अप्रैल को घर पर लाकर होम क्वारंटीन कर दिया। सोमवार की रात परशुराम राय की हालत खराब होने पर परिजनों ने पहड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह अचानक उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। लगभग सुबह साढ़े सात बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

परशुराम राय देश की आजादी में सक्रिय भूमिका निभाते हुए दो बार जेल गए। बलिया में 19 अगस्त 1942 को परशुराम राय चित्तु पांडेय के नेतृत्व में पहली बार कलेक्ट्रेट पर तिरंगा फहराया था और जेल गए। दूसरी बार जनवरी 1943 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जुलूस निकालने के आरोप में जेल गए। परशुराम राय का जन्म 21 जुलाई 1927 को बलिया के उजियार घाट ग्राम में हुआ था। वह वन विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद सारनाथ के गंज मुहल्ले स्थित विद्याश्रम में छोटे बेटे अंजनी राय के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed