फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parsad protest in Nagar nigam, no discussion

बजट पेश होते ही हंगामा, नहीं हो पाई चर्चा

Tue, 24 Mar 2015 02:06 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Parsad protest in Nagar nigam, no discussion

वाराणसी। नगर निगम के मिनी सदन में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट के लिए आयोजित बैठक पार्षदों के हंगामे की भेंट चढ़ गई। 680 करोड़ का बजट पेश होते ही नामित पार्षदों के अधिकार के सवाल पर सपा और भाजपा पार्षदों में नोकझोंक होने लगी। हंगामे के चलते न तो बजट पर चर्चा हो सकी और न मंजूरी मिल पाई।

विज्ञापन

सपा पार्षद ‘बजट पास, बजट पास’ चिल्लाने लगे तो महापौर रामगोपाल मोहले ने बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी। अब बजट पर चर्चा के लिए 30 मार्च को फिर बैठक होगी।   
विज्ञापन

मिनी सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू हुई। नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी बजट प्रस्तुत करने को खड़े हुए, तभी नामित पार्षद अमरदेव यादव ने महापौर से कहा कि नगर आयुक्त को बजट पेश करने का अधिकार नहीं है। इसे लेकर 12:30 बजे तक सदन में खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 महापौर ने कहा कि आप ही लोग तय करें कि कौन बजट प्रस्तुत करे। फिर नामित पार्षद अमरदेव ने बजट प्रस्तुत करना शुरू किया तो भाजपा के राजेश यादव, डा. राजेश जायसवाल, अशोक मिश्रा और कांग्रेस के अनिल शर्मा ने विरोध कर दिया। उनका कहना था नामित पार्षद को बजट पेश करने का अधिकार नहीं है।

 तब सपा के विजय जायसवाल खड़े हुए और दो-चार शब्द बोलने के बाद ‘बजट पास’ कहते हुए पार्टी पार्षदों के साथ बाहर निकल लिए। इसके बाद महापौर ने बैठक स्थगित कर दी। साथ ही उन्होंने 30 मार्च को दोबारा बैठक की तिथि तय की। 55 मिनट तक चली बैठक में सिर्फ हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। किसी पार्षद ने शहर की समस्याएं नहीं उठाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed