फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parking Facility Built Near Kaal Bhairav Temple Decision Taken EC Meeting BHU to Provide Land

काल भैरव मंदिर के पास बनेगी पार्किंग: ईसी की बैठक में फैसला, बीएचयू देगा जमीन; जानें पूरी योजना

Sat, 30 May 2026 05:31 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 30 May 2026 05:31 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में ईसी बैठक में बाबा काल भैरव मंदिर के पास बीएचयू की जमीन पर टू-व्हीलर पार्किंग बनाने का फैसला लिया गया। करीब पांच हजार वर्ग फुट में बनने वाली पार्किंग से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। वहीं बीएचयू अस्पताल में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह भी बनाया जाएगा। हालांकि पार्किंग निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने विरोध भी जताया है।

विज्ञापन
Parking Facility Built Near Kaal Bhairav Temple Decision Taken EC Meeting BHU to Provide Land
ईसी की बैठक में माैजूद गणमान्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

काशी के प्रसिद्ध बाबा काल भैरव मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और पार्किंग की समस्या को देखते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बुधवार को हुई बैठक में काल भैरव मंदिर के पास बीएचयू की जमीन पर टू-व्हीलर पार्किंग बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही बीएचयू अस्पताल परिसर में मरीजों के तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाने सहित कई अन्य सुविधाओं को शुरू करने का भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काल, भैरव मंदिर के पास लगभग पांच हजार वर्ग फुट जमीन पर टू-व्हीलर पार्किंग विकसित की जाएगी। इसके लिए बीएचयू की ओर से जमीन का प्राधिकार आवंटित किया जाएगा। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही इस योजना पर काम शुरू कराया जाएगा। उनका कहना है कि पार्किंग बनने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

मिलेंगी सुविधाएं

वर्तमान में मंदिर क्षेत्र में दोपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। संकरी गलियों में बाइक और स्कूटी की लंबी कतारें लग जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पार्किंग निर्माण को एक बड़ी जरूरत के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि बीएचयू की जमीन पर पार्किंग बनाए जाने के फैसले का कुछ लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि इस जमीन पर महामना संग्रहालय बनाया जाना चाहिए, जबकि कुछ लोग वहां पुस्तकालय स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वहीं बीएचयू अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधा के लिए विश्राम गृह बनाने का निर्णय भी लिया गया है। ट्रॉमा सेंटर में एक विश्राम गृह का निर्माण कार्य पहले से चल रहा है, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed