फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   park built but facilities missing in varanasi rural areas dream of setting up open gym not fulfill

पार्क तो बने पर सुविधाएं नदारद: बनारस के ग्रामीण इलाकों के पार्कों में ओपन जिम लगाने के सपने को नहीं लग सके पंख

Sun, 20 Feb 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Feb 2022 01:13 PM IST
सार

कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए मनरेगा के तहत विकास खंड स्तर पर कई पार्कों के निर्माण कराए गए थे। प्रवासी मजदूरों के माध्यम से मनरेगा के तहत तैयार कराए गए पार्क तो हरे भरे हो गए लेकिन आज भी कई पार्क ऐसे हैं, जहां कई काम अधूरे हैं। 

विज्ञापन
park built but facilities missing in varanasi rural areas dream of setting up  open gym not fulfill
जोगियापुर गांव में बना पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में लोगों के सैर-सपाटे और योगा, व्यायाम आदि के लिए पार्कों का निर्माण तो करा दिए गए लेकिन अधिकांश पार्कों में ओपन जिम की व्यवस्था नहीं है। जिससे ग्रामीण युवाओं के ओपन जिम में एक्सरसाइज का सपना पूर्ण नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


दरअसल कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए मनरेगा के तहत विकास खंड स्तर पर कई पार्कों के निर्माण कराए गए थे। प्रवासी मजदूरों के माध्यम से मनरेगा के तहत तैयार कराए गए पार्क तो हरे भरे हो गए लेकिन आज भी कई पार्क ऐसे हैं, जहां कई काम अधूरे हैं। ज्यादातर पार्कों में ओपन जिम ही नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन


मरनेगा के तहत बड़ागांव में तीन, सेवापुरी में तीन, आराजीलाइन में एक और पिंडरा में एक पार्क का निर्माण किया गया है। मनरेगा उपायुक्त ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए परिवहन मुक्त स्थान, योगा, व्यायाम, टहलने के लिए पाथ वे और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

park built but facilities missing in varanasi rural areas dream of setting up  open gym not fulfill
ग्रामीण क्षेत्र के पार्क बदहाल - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा खेल विभाग और अन्य विभाग के माध्यम से ओपन जिम भी लगाया जाना था। अभी फिलहाल बड़ागांव ब्लॉक के गांगकला, हसनपुर, फुलवरिया अराजीलाइन के मिल्कीचक, सेवापुरी जोगियापुर, अमीनी, खडगपुर और पिंडरा के रामनगर ग्राम पंचायत में पार्कों के निर्माण का कार्य पूर्ण हो गए है। जहां लोगों के टहलने और बैठने की व्यवस्था की गई है। जबकि कुछ पार्कों में ओपन जिम के उपकरणों को स्थापित करने का काम अधूरा है। 

शहीद उद्यान में लगे फव्वारे बंद, जिम के उपकरण भी टूटे

park built but facilities missing in varanasi rural areas dream of setting up  open gym not fulfill
शहीद उद्यान वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्र के पार्कों की हालत भी कुछ ऐसी ही है। नगर निगम के ठीक सामने शहर के केंद्र में स्थित शहीद उद्यान पार्क में अव्यवस्था का आलम यह है कि यहां पार्क की सुंदरता में चांद लगाने वाला लाइटिंग युक्त फव्वारा हमेशा बंद रहता है।

जब कोई वीवीआईपी आगमन उस ओर होता है या फिर कुछ अवसरों पर ही इसे चलाया जाता है। बाकी समय फव्वारे धूल फांकते हैं। यही नहीं, पार्क में लगे जिम के उपकरण भी खराब हो गए हैं। रख-रखाव और देखरेख के अभाव में जिम के उपकरण आधे से अधिक खराब हो गए हैं।
पढ़ेंः  मतदान से पहले दो बार बनारस आ सकते हैं पीएम मोदी, यहीं से पूर्वांचल में ताकत झोकेंगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed