फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parents will be accountable for students spreading chaos and mistake in Kashi Vidyapeeth

वाराणसी: काशी विद्यापीठ में बच्चों की गलती पर जवाबदेह होंगे अभिभावक, हंगामा और अराजकता फैलाने वाले 12 छात्रों को भेजा नोटिस

Fri, 01 Oct 2021 01:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 01 Oct 2021 01:08 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने 12 छात्रों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। सप्ताह भर के अंदर जवाब नहीं देने वाले छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Parents will be accountable for students spreading chaos and mistake in Kashi Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हंगामा और अराजकता फैलाने वाले छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। छात्रों की अनुशासनहीनता के मामले में अब छात्रों के अभिभावक जवाबदेह होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अराजकता फैलाने वाले 12 छात्रों को नोटिस भेजा गया गया है। नोटिस मिलने के सप्ताह भर के अंदर जवाब नहीं देने पर छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ में छात्रों की अराजकता को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन धरना-प्रदर्शन के नाम पर अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से चिह्नित कर रहा है। प्रथम चरण में 12 छात्रों को पंजीकृत डाक से उनके स्थायी पते पर नोटिस भेजी गई है।
विज्ञापन


नोटिस में छात्रों के साथ अभिभावकों को भी अपना पक्ष रखने का सुझाव दिया गया है। छात्रों ने धरना प्रदर्शन के दौरान कुलपति समेत सभी अधिकारी, विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्षों को बंधक बना लिया था। पंत प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर साढ़े पांच घंटे तक सभी को कार्यालय में ही बंद रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया

चीफ प्रॉक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने बताया कि विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार छात्रों पर कार्रवाई की जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासनहीनता और अभद्रता करने वाले छात्रों को नोटिस जारी की गई है। छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी उनका पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed