फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parda Uthao-Parda Girao shows the harsh truth of society

Varanasi News: पर्दा उठाओ-पर्दा गिराओ ने समाज की दिखाई कड़वी सच्चाई

Sun, 17 May 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Parda Uthao-Parda Girao shows the harsh truth of society
वाराणसी में शनिवार को ​शिवपुर ​स्थित अशोक मिशन में उठाओ पर्दा गिराओ नाटय का मंचन करते कलाकार ।स
शिवपुर। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की ओर से शनिवार को शिवपुर स्थित अशोक मिशन नाट्यशाला में दो दिवसीय बनारस नाट्य महोत्सव एवं इप्टा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समाज और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. रामसुधार सिंह और शिव कुमार पराग को ‘इप्टा सम्मान’ से नवाजा गया।
विज्ञापन

अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक आनंद ने डॉ. रामसुधार सिंह और महासचिव सलीम राजा ने शिव कुमार पराग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद नाटक ‘पर्दा उठाओ-पर्दा गिराओ’ का मंचन बनारस यूथ थिएटर के युवा कलाकारों ने किया। कलाकारों ने सशक्त अभिनय से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

समसामयिक और समाज की कड़वी सच्चाई को दर्शाते इस नाटक में दिखाया गया कि कैसे कुछ कलाकार ‘हीरो’ बनने के चक्कर में थिएटर तो शुरू कर देते हैं, लेकिन नाटक के समय बिना बताए गायब हो जाते हैं। ऐसे में निर्देशक को अचानक पात्रों के चरित्रों में फेरबदल करना पड़ता है, जिससे पूरी प्रस्तुति अव्यवस्थित हो जाती है और निर्देशक की फजीहत होती है। कलाकारों के सधे हुए अभिनय और बेहतरीन टीमवर्क ने इस प्रस्तुति को यादगार बना दिया। प्रसिद्ध नाटककार उपेंद्रनाथ अश्क द्वारा लिखित इस हास्य नाटक का निर्देशन अर्चना निगम और उत्कर्ष उपेंद्र सहस्रबुद्धे ने किया। रविवार को शाम छह बजे से ‘मंटो की कहानी, मंटो की जुबानी’ तथा ‘अफीम के फूल’ नाटक का मंचन होगा। संचालन लता जौनपुरी तथा धन्यवाद ज्ञापन शोभना प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed