फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parcels and couriers can be sent by roadways bus in varanasi

अच्छी पहल: रोडवेज बस से भेज सकेंगे पार्सल और कुरियर, जानें- कब शुरू होगी ये सुविधा, किसको मिली जिम्मेदारी

Tue, 16 Jul 2024 02:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Jul 2024 02:39 PM IST
सार

अब रोडवेज बस से पार्सल और कुरियर भेज सकेंगे। इसके लिए कैंट बस स्टेशन पर बुकिंग विंडो सिस्टम खुलेगा। जिसकी जिम्मेदारी निजी एजेंसी को मिली है। ऐसे में लोगों को काफी सुविधा होगी। 

विज्ञापन
Parcels and couriers can be sent by roadways bus in varanasi
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बस के जरिये अब लोग अपने पार्सल और कुरियर बुक करवा सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में पार्सल सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय और एवीजी लॉजिस्टिक लिमिटेड के बीच करार हुआ है। निजी एजेंसी की ओर से कैंट बस स्टेशन पर जगह चिह्नित की जा रही है। इस महीने से ही ये सेवा शुरू हो जाएगी। खास बात ये कि प्राइवेट कूरियर एजेंसी के अपेक्षा रोडवेज की सुविधा काफी सस्ती होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि दिल्ली की एजेंसी और मुख्यालय स्तर से अनुबंध हुआ है। इसके तहत कैंट बस स्टेशन पर बुकिंग विंडो खोली जाएगी। बुकिंग भी ट्रैकिंग सिस्टम से होगी। सामान बुक करते समय और सामान प्राप्त करते समय विंडो पर ओटीपी आएगी, इसके बाद संबंधित यात्री विंडो पर ओटीपी दिखाकर सामान की डिलिवरी प्राप्त करेगा। 

विज्ञापन

यात्री अपने पार्सल और कूरियर की ट्रैकिंग भी आसानी से कर सकेंगे। वाराणसी कैंट से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों समेत लखनऊ, कानपुर, इटावा, आगरा तक बस सेवा है। इस व्यवस्था के चलते व्यापारियों को काफी लाभ होगा। काफी दिनों से इसकी मांग की जा रही थी। वाराणसी परिक्षेत्र के बेड़े में 540 बसें हैं।

परिचालक-चालक नहीं बुक सकेंगे सामान
अब तक चालक-परिचालक किसी का भी सामान बुक कर लेते थे। सामान बुक करने के एवज में उन्हें शुल्क भी मिलता है। हालांकि यह शुल्क रोडवेज के कोष में नहीं बल्कि चालक और परिचालक की जेब में जाता है। इस व्यवस्था पर लगाम लगेगी और साथ ही प्रतिबंधित सामान भी बस से नहीं ले जाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed