{"_id":"625410d9fbf328751d6987e2","slug":"pankaj-udhas-varanasi-visit-kashi-vishwanath-temple-said-divine-moment-in-baba-dham","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पंकज उधास: काशी विश्वनाथ दरबार में सपरिवार लगाई हाजिरी, बोले- दिव्य है बाबा का धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पंकज उधास: काशी विश्वनाथ दरबार में सपरिवार लगाई हाजिरी, बोले- दिव्य है बाबा का धाम
Mon, 11 Apr 2022 04:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Apr 2022 04:58 PM IST
सार
प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास शाम-ए-बनारस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पांच साल बाद रविवार को वाराणसी पहुंचे थे। सोमवार सुबह उन्होंने सपरिवार काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में पंकज उधास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मखमली आवाज से गजल प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले पद्मश्री पंकज उधास ने सपरिवार सोमवार को काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में उन्हें अंगवस्त्र और बाबा की प्रसाद पोटली भेंट की गई।
विज्ञापन
प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास ने काशी विश्वनाथ धाम को अद्भुत बताते हुए बाबा दरबार की भव्यता की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बेटी रिवा के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में जाना मेरे लिए दिव्य क्षण था। वह रविवार को शाम-ए-बनारस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पांच साल बाद रविवार को वाराणसी पहुंचे थे।
विज्ञापन
अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार शाम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शाम-ए-बनारस में पंकज उधास की आवाज का जादू सिर चढ़कर बोला। वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही युवा भी उनकी नज्मों पर एक ठंडी हवा के झोंके की तरह महसूस करते रहे। चिट्ठी आई है आई है चिठ्ठी आई है, चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल...पर तो लोग खुद को झूमने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
इसके बाद मोहे आई ना जग से लाज मैं ऐसा जोर के नाची आज कि घुंघरू टूट गए, जिएं तो जिएं कैसे बिन आपके... जैसी उनकी सदाबहार गजलों से महफिल जवान हो गई। खचाखच भरा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तालियों की गड़गड़ाहट एवं हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।