फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panic erupts after foetus found in train toilet at Varanasi railway station

Varanasi News: बनारस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के टाॅयलेट में भ्रूण मिलने से हड़कंप

Sat, 20 Sep 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Panic erupts after foetus found in train toilet at Varanasi railway station
वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर शुक्रवार शाम को खड़ी बनारस-आरा पैसेंजर के टाॅयलेट में लावारिस हाल में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने देखा तो लावारिस हाल में भ्रूण पड़ा था। इसकी सूचना रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों को दी गई तो मौके पर पहुंची चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक स्तर पर जांच के बाद उसको महिला अस्पताल भेजने का निर्णय लिया। इसके बाद स्वास्थ्य टीम के साथ आरपीएफ की महिला जवान भ्रूण को लेकर कबीरचौरा महिला अस्पताल पहुंचीं। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बनारस रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के टाॅयलेट में भ्रूण मिलने की सूचना मिलते ही तुरंत जवान को भेजा गया। मामले की नियमानुसार जानकारी जीआरपी को दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed