फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panic by firing at three locations within the hour

घंटे भर में तीन जगहों पर फायरिंग से दहशत

Mon, 26 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Mon, 26 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Panic by firing at three locations within the hour
हमले में घायल सपा नेता भीष्म नारायण।
जिले की पुलिस को बदमाशों ने खुली चुनौती देते हुए रविवार की रात एक घंटे के भीतर तीन स्थानों पर सपा नेता समेत तीन लोगों को गोली मारकर दहशत फैला दी। लंका थाना क्षेत्र के मलहिया में गोली लगने से प्रमोद साहनी (23) घायल हुआ। इसी थाना क्षेत्र के छित्तूपुर में चली गोली में शिवचंद यादव (45) घायल हुआ है। वहीं, चौबेपुर थाना क्षेत्र के पंडापुर त्रिमुहानी पर बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता भीष्म नारायण यादव (45) को गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


लंका क्षेत्र के दोनों युवकों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में और सपा नेता को पहडि़या स्थित एक नर्सिगिंहोम में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत स्थिर बताई गई है। गौरतलब है कि आज सीएम बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसको देखते हुए कानून व्यवस्था को धता बताने वाली इन ताबड़तोड घटनाओं के चलते पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। सीएम को बाबतपुर होते हुए गाजीपुर में हॉकी स्टेडियम के लिए जाना है।
विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र के मदरवां का प्रमोद साहनी साड़ी की कढ़ाई का काम करता है। प्रमोद के अनुसार रविवार की रात वह घर से मलहिया के मुरारी चौक पर गया था। इसी दौरान आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी जो उसके गुप्तांग में लगी। प्रमोद ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। उसे गोली क्यों मारी गई, पता नहीं। दूसरी घटना छित्तूपुर की है। यहीं के शिवचंद यादव ने बताया कि वह अपने घर के समीप ही खड़े थे तभी बाइक से दो बदमाश आए और उसे लक्ष्य कर गोली चला दी जो उसके दाहिने हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बाइक सवार बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवचंद यादव को एक साल पहले भी गोली मारी गई थी जो पुलिस जांच में फर्जी साबित हुई। शिवचंद के अनुसार गांव के ही दो लोग उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। रंजिश में उन्होंने ही उस पर ही गोली चलाई है। थानाध्यक्ष लंका संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि गोली चलने की दोनों घटनाएं संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

तीसरी घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र की है। उगापुर के पंडापुर निवासी सपा नेता भीष्म नारायण यादव (45) रविवार की रात चंद्रावती बाजार स्थित कटरा से अपने घर जा रहे थे। पंडापुर त्रिमुहानी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने भीष्म नारायण यादव की पीठ पर गोली मार दी। जख्मी हाल में भी भीष्म नारायण यादव ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे भाग निकले।


बता दें कि सपा के पूर्व जिला महासचिव भीष्म नारायण पूर्वांचल के बिरहा सम्राट रहे बुल्लू यादव के भतीजे और काशी यादव के लड़के हैं। उगापुर रेलवे क्रासिंग के पास भीष्म नारायण का काशी बुल्लू इंटर कॉलेज भी है। एसओ चौबेपुर शशिभूषण राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed