{"_id":"cb87acac66f545b8cf85db459092a43e","slug":"pandals-muse-statues-began-to-trickle-in-sjenge-court-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में पहुंचने लगीं सरस्वती प्रतिमाएं, कल सजेंगे दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में पहुंचने लगीं सरस्वती प्रतिमाएं, कल सजेंगे दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में वसंत पंचमी महोत्सव पर हंसवाहिनी के पंडालों को सजाने का काम अंतिम दौर में है। मां सरस्वती की नयनाभिराम प्रतिमाएं पंडालों में पहुंचाई जाने लगी हैं। पंचमी शुक्रवार की दोपहर ही लग जाएगी लेकिन वसंत पूजा शनिवार को उदया तिथि में ही मान्य होगी। ग्रामीण और शहरी इलाकों को मिलाकर छह सौ से अधिक स्थानों पर शनिवार की सुबह सरस्वती की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना की जाएगी। उत्सव भरे माहौल में झांकियों के दर्शन होंगे। जगह-जगह मां के दरबार में संगीतमय प्रस्तुतियां होंगी।
सरस्वती पूजा महोत्सव के लिए पंडालों को मूर्त रूप देने के साथ ही कलाकार मूर्तियों को भी सजाने-संवारने में जुट गए हैं। इस बार वसंत पंचमी शुक्रवार की दोपहर 12:43 बजे ही लग जाएगी लेकिन पूजा शनिवार को उदया तिथि में होगी। महावीर पंचांग के संपादक पं. रामेश्वरनाथ ओझा के अनुसार सरस्वती प्रतिमाओं की स्थापना शनिवार की सुबह से दिन से 10:20 बजे तक होगी। इसके बाद झांकियों के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
बीएचयू में महिला महाविद्यालय समेत अलग-अलग छात्रावासों में प्रतिमाएं स्थापित होंगी। फूलों, गुब्बारों से मां की झांकियों को सजाया जाएगा। हरिश्चंद्र घाट पर दलित बस्ती में भी सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारियां की गई हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अलावा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजनोत्सव की धूम रहेगी। शहर में तीन सौ से अधिक पूजा समितियों और क्लबों में प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना होगी। चेतगंज में स्वर मंडल संस्था की ओर से 12 फीट ऊंची सरस्वती की प्रतिमा पंडाल में पहुंचा दी गई है।