फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   panchyat chunav in varanasi

आज शाम छह बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Sat, 17 Apr 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav in varanasi
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसके साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी रविवार को होगी। आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले पंचायत चुनाव का प्रचार शनिवार शाम छह बजे से थम जाएगा। रविवार की शाम को पोलिंग पार्टियों की रवानागी होगी। 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 8 ब्लॉक की 694 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।
विज्ञापन

जिले में 694 प्रधान, 40 जिला पंचायत सदस्य, 1007 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 1327 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। बूथ पर मतदाता को अलग-अलग रंग के मतपत्र मिलेंगे। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इसके बाद मतदान समाप्ति तक कोई भी व्यक्ति मतदान क्षेत्र में जुलूस, सभा, रैली, समारोह या अन्य माध्यम से मतदाताओं को प्रलोभित नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

लाउड स्पीकर, प्रचार वाहन आदि का इस्तेमाल नहीं होगा। उन्हें सिर्फ पैदल ही जनसंपर्क करने की अनुमति है। अगर कोई नियम का उल्लंघन करता मिला तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा। प्रचार थमने के बाद अगर कोई समूह में चुनाव प्रचार करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की टीमें चौकन्ना हो गई हैं। अंतिम दौर में प्रत्याशियों की ओर छल-बल किए जाने की आशंका के मद्देनजर खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। चुनाव प्रचार में प्रत्याशी दिन-रात एक किए हुए हैं। प्रत्याशी के अलावा परिवार के सदस्य और समर्थक भी प्रचार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed