फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchayati Raj Minister Bhupendra Singh Chaudhary held a review meeting in varanasi said  speed up the construction of panchayat buildings and toilets

वाराणसी: पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने की समीक्षा बैठक, बोले- पंचायत भवनों और शौचालयों के निर्माण में लाएं तेजी

Sat, 09 Oct 2021 09:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Oct 2021 09:59 PM IST
सार

ग्राम प्रधानों ने सर्किट हाउस में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात कर उन्हें समस्याएं बताईं। मंत्री ने उनकी समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। 
 

विज्ञापन
Panchayati Raj Minister Bhupendra Singh Chaudhary held a review meeting in varanasi said  speed up the construction of panchayat buildings and toilets
सर्किट हाउस में बैठक करते पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्किट हाउस में शनिवार को पंचायत राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पंचायत भवनों और शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि अधूरे शौचालयों को हर हाल में 25 अक्तूबर तक पूरा करा लें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता का ध्यान रखें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग की धनराशि से ग्राम पंचायतों में शौचालय से लेकर अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। स्वच्छता, पर्यावरण व ग्रामीण जन सुविधा के लिए मंडल में लगभग 4000 सामुदायिक शौचालय बन चुके हैं। जो अधूरे हैं उसे 25 अक्तूबर तक पूरा करा लें। मंडल में इस वर्ष 2070 पंचायत भवनों का निर्माण कराने का लक्ष्य है। इसमें 1200 से अधिक पूर्ण हो चुके हैं। 
विज्ञापन


मंत्री ने शेष भवनों के निर्माण जल्द पूरा के निर्देश दिए। कहा कि गांवों में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण व मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना का प्रस्ताव एक सप्ताह में भेजें। उन्होंने एडीओ पंचायत से कहा कि समय से कार्य पूरा कराएं। व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर गांव को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। जिला पंचायत की ओर से बताया गया कि 14 सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है। इसमें 114.35 लाख रुपये व्यय होंगे। इस दौरान उन्होंने चिरईगांव में शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने बताईं समस्याएं 

Panchayati Raj Minister Bhupendra Singh Chaudhary held a review meeting in varanasi said  speed up the construction of panchayat buildings and toilets
सर्किट हाउस में बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम प्रधानों ने सर्किट हाउस में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात कर उन्हें समस्याएं बताईं। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गांवों के विकास के लिए मिलेे धन से पंचायत भवनों और स्कूलों के बिजली का बिल जमा करने का दबाव बनाया जाता है। इससे गांव का विकास प्रभावित होता है। मंत्री ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि वे विकास के लिए मिले धन से गांव की बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं। प्रधानों ने 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने उनकी समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। 

वहीं लोहता के सुरहीं गांव स्थित ग्राम सचिवालय में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विकास कार्यों  की समीक्षा की। इस दौरान अवध नारायण ने सामुदायिक उत्सव भवन को ग्राम सचिवालय बनाने पर आपत्ति जताई। इस पर मंत्री ने ग्राम सचिवालय के लिए ग्राम पंचायत से जमीन तलाशने की बात कही। परिसर से गुजरे बिजली के तार को हटवाने का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, उप निदेशक पंचायती राज एके सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी राघवेंद्र कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed