फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchayat chuvav Violence, stone pelting, air firing, seven arrested in electoral rivalry in ballia

मई में होनी थी शादी, महिला सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पहले ही कर ली कोर्ट मैरिज 

Sat, 03 Apr 2021 09:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Apr 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Panchayat chuvav Violence, stone pelting, air firing, seven arrested in electoral rivalry in ballia
शादी का फाइल फोटो
बलिया के नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कलां गांव में शुक्रवार की रात बीडीसी पद के दो दावेदारों के यहां चल रही दावत के दौरान दो पक्षों में मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चले और दोनों तरफ से करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद नरही विकास खंड सोहांव का पिपरा कला गांव सुर्खियों में है। पिपरा कलां गांव के वार्ड नंबर छह से 10 तक की बीडीसी सीट सामान्य महिला है। आकाश सिंह की शादी मई महीने में होनी है, लेकिन महिला सीट पर चुनाव लड़ने के लिए आकाश ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर लिया है और अपनी पत्नी को क्षेत्र पंचायत सदस्य की चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


सोहांव ब्लॉक प्रमुख का पद भी सामान्य है। सारी तैयारी इसके मद्देनजर है। जबकि मनीष सिंह धीरज की निगाह भी ब्लॉक प्रमुख पद पर है और इसके लिए इसी बीडीसी वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले भी दोनों पक्षों में हो चुकी है हाथापाई

सोहांव के पिपरा कला गांव में चुनावी सरगर्मी बहुत दिनों पहले से है। बीते 10 फरवरी को गांव के खेल मैदान पर फुटबॉल का फाइनल मैच खेला गया था। गंवई राजनीति गरम होने की जानकारी जब पुलिस को लगी तो तत्कालीन एसएचओ ने खेल मैदान पर वज्र वाहन के साथ अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया था, ताकि विपरीत परिस्थितियों से निपटा जा सके।


इसी तरह एक अप्रैल को बूथ हटाने को लेकर मौका-मुआयना करने तहसीलदार पहुंचे थे, जहां दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच हाथापाई हुई थी। हालांकि बीच बचाव कर शांत करा दिया गया था। काफी दिनों से दोनों पक्षों के बीच चल रहे वर्चस्व की लड़ाई शुक्रवार सामने आ गई और दोनों पक्षों से हवाई फायरिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed