फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchayat by-election in varanasi counting of votes was hectic

पंचायत उपचुनाव: परिवारवाद..., पति ने पत्नी तो बेटे ने पिता की विरासत बचाई; मतगणना में रही गहमागहमी

Sat, 22 Feb 2025 04:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 04:20 PM IST
सार

पंचायत उपचुनाव में चार ब्लॉकों में रिक्त एक जिला पंचायत सदस्य और तीन प्रधान पद के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा शुक्रवार को की गई। एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और पांच ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए।  

विज्ञापन
Panchayat by-election in varanasi  counting of votes was hectic
जिला पंचायत चुनाव जीतने के बाद खुशी की मुद्रा में सुनील कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Panchayat Upchunav : पंचायत उपचुनाव में परिवारवाद हावी रहा। शुक्रवार को घोषित परिणाम में जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर पति ने पत्नी की विरासत बचाई। वहीं ग्राम प्रधान चुनाव में एक बेटे ने अपने पिता की जीत को बरकरार रखा। हालांकि बड़ागांव में महिला प्रत्याशी अपने पति की विरासत को बचाने में नाकामयाब रही। 

विज्ञापन


चिरईगांव में जिला पंचायत सदस्य पद पर सुभासपा समर्थित सुनील कुमार ने सपा समर्थित अवधेश अंबेडकर को 1264 मतों से हराया। सुनील ने पत्नी बंदना के निधन के बाद रिक्त सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। अवधेश को 2620 मत, मृत्युंजय को 1325 मत और सुनील कुमार को 3884 मत मिले। 
विज्ञापन


जिले से जिला पंचायत सदस्य को जिले से और क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य को प्रमाण पत्र ब्लॉकों से दिया गया। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई। मतपेटिकाओं को पुलिस की सुरक्षा में खोला गया। मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत एवं नगरीय निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन सिंह के अनुसार चिरईगांव में जिला पंचायत सदस्य पद पर सुनील कुमार विजयी हुए। चिरईगांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए रिक्त वार्ड संख्या 21 परनापुर मुरीदपुर से नामांकन पत्र दाखिल करने वाली एक मात्र प्रत्याशी सुनरा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई।

Panchayat by-election in varanasi  counting of votes was hectic
बड़ागांव में प्रधान पद पर अतुल सिंह निर्वाचित। - फोटो : अमर उजाला

पति की विरासत नहीं बचा पाईं
बड़ागांव के उपचुनाव में अतुल सिंह ने 224 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऊषा गुप्ता को पराजित किया। दिवंगत ग्राम प्रधान घनश्याम गुप्ता के कारण यह पद रिक्त हुआ था। उषा पूर्व प्रधान की पत्नी हैं। वे अपने पति की विरासत नहीं बचा पाई। अतुल सिंह को 1800 मत मिले, जबकि ऊषा गुप्ता को 1576 वोट प्राप्त हुए।

नरोत्तमपुर में पिता के बाद बेटा बना प्रधान
काशी विद्यापीठ के नरोत्तमपुर में प्रधान पद पर अमित कुमार जायसवाल ने गुलाब यादव को 119 मत से कराया। पिता गुरूप्रसाद जयसवाल के निधन के बाद यह सीट रिक्त थी। उनके बेटे अमित ने पिता की विरासत बचाई। अमित 562 मत पाकर विजयी हुए। गुलाब यादव को 443 मत मिले। 

मंगारी के प्रधान बने विजय : पिंडरा के मंगारी में प्रधान पद पर विजय बहादुर को 622 मत पाए। प्रतिद्वंदी स्वतंत्र गुप्ता 530 वोट पाए। डॉ कमल कुमार पटेल को 530 मत मिले। चुनाव में विजय बहादुर पटेल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से 92 मतों से हराया। यहां के पूर्व प्रधान नंदलाल जायसवाल का निधन बीमारी के चलते हुआ था। जिसके चलते यह पद रिक्त हैं। -530 मत मिले। वही 25 मत अवैध पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed