{"_id":"6144f17c8ebc3ec9087fd066","slug":"panchamrit-abhishek-and-rudra-havan-performed-for-the-longevity-of-the-prime-minister-varanasi-news-vns612205671","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए किया पंचामृत अभिषेक और रुद्र हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए किया पंचामृत अभिषेक और रुद्र हवन
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अर्चकों और पुजारियों द्वारा अभिषेक, पूजन व हवन हुआ। धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और 171 लीटर दूध से अभिषेक किया। मंदिर में शृंगार, मंत्रोच्चार से प्रधानमंत्री के सुदीर्घजीवन और यशोवर्धन की कामना से संकल्प पूर्वक बाबा विश्वनाथ का पंचामृत अभिषेक और षोडशोपचार पूजन व रुद्रहवन हुआ।
धर्मार्थ कार्य मंत्री ने सभी अर्चकों और पुजारियों को अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर विनोद सिंह, विशेष कार्याधिकारी उमेश कुमार सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश मिश्रा, विद्यासागर राय सहित कई लोग उपस्थित रहे। उधर, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अलग अलग कार्यक्रमों के जरिए पीएम का जन्मदिन मनाया। नगर निगम के 71 कर्मयोगियों उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला सफाईकर्मियों का सम्मान मेयर मृदुला जायसवाल ने किया। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने अस्सी पर जरुरतमंदों को सामान वितरित किया। मां कालिका मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मंगला पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को कुरसातो स्थित हनुमान मंदिर पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन दीपदान कर मनाया गया।
मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पीएम मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नमामि गंगे ने दुग्धाभिषेक कर उनकी लंबी उम्र के लिए मां गंगा की आरती उतारी। वहीं रत्ना देवी ट्रस्ट की ओर से 71 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। गंगा के घाट से लेेकर गंगा के मध्य तक चुनरी को नौका से ले जाया गया।
विज्ञापन
भारत माता मंदिर में सजा दीपोत्सव, मोदीमय हुई काशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को सिगरा स्थित भारत माता मंदिर को दीपमाला से सजाया गया। भारत के नक्शे पर उकेरी गई पीएम मोदी की फोटो पर दीपोत्सव की आभा ने सबका मन मोह लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर दीप जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना की। भारतीय जनता महिला मोर्चा ने महानगर के 71 मंदिरों में दीपदान तथा रंगोली बनाकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।
फोटो
भाजपाइयों ने लड्डू बांटा और किया दीपदान
झझौर, करखियाव व मंगारी में भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में केक काटा और लड्डू वितरित किया। झझौर में ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा , ब्लॉक प्रतिनिधि रविशंकर सिंह के नेतृत्व में केक काटकर लड्डू का वितरण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। वही भाजपाई ने अपने घरों पर दीपदान भी किया।
जवानों और किसानों का हुआ सम्मान
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जवानों और किसानों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री जयनाथ मिश्रा ने सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त किया था।
आरती उतारकर मुस्लिम महिलाओं ने मनाया पीएम का जन्मदिन
मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने आयोजित किया ‘मुस्लिम बेटियों के अभिभावक मोदी’ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। लमही स्थित सुभाष भवन में मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाओं ने ‘मुस्लिम बेटियों के अभिभावक मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें उन्होंने मोदी की तस्वीर की आरती उतारी। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगोली बनाई और सोहर गाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर 71 दीप जलाए गए। नजमा परवीन ने घोषण की कि 5000 मुस्लिम बेटियां नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मुस्लिम महिला अधिकार दिवस देने के लिए शुक्रिया कहेंगी। इस अवसर पर नाजनीन अंसारी, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, नगीना बेगम, नजमा बेगम, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
बाबा विश्वनाथ से की दीर्घायु होने की प्रार्थना
भाजपा क्षेत्रीय महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की ओर चेतगंज स्थित आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल में के क काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की मंत्री पूजा दीक्षित, क्षेत्रीय महामंत्री अपराजिता सोनकर व संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ. कमलेश झा सहित ने दीर्घायु की प्रार्थना की।
मार्कंडेय महादेव धाम में कटा 71 किलो के लड्डू का केक
चौबेपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को मार्कंडेय महादेव धाम कैथी में 71 किलो लड्डू का केक काटा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की गई।
सुधार गृह के बालकों ने भी केक काटकर जन्मदिन मनाया
रामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मंडल रामनगर के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व तथा विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाया। लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया गया।
सैकड़ों लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
पिंडरा। अभ्युदय सेवा समिति के तत्वाधान में रतनपुर व फूलपुर मे वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। तीन जगह लगे वैक्सीनेशन कैंप में सैकड़ों लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। वहीं, सिंधोरा बाजार में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 71 किलो का लड्डू सेवा और समर्पण अभियान के तहत लोगों में वितरण किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान मझवां के राधेश्याम उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता रजनीकांत मिश्रा रहे।
रोहनिया विधायक ने बांटे स्कूल ड्रेस, और फल
रोहनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर करसड़ा स्थित बनवासी बस्ती में दीवि वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने छात्रों को ड्रेस तथा स्कूल बैग बांटे। रमना गांव स्थित गढ़वा घाट आश्रम में राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने पौधरोपण किया।
दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मनाया जन्मदिन
दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से चांदपुर में एक चाय की दुकान पर पीएम का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान राजेश भाटिया, नीरज पारिख, जितेंद्र लालवानी, मनीष कटारिया, प्रशांत अग्रवाल, आलोक भंसाली, मो. कादिर, महेंद्र अरोरा, रमेश सहित कई उद्यमी उपस्थित थे। संवाद
वाराणसी व्यापार मंडल ने अस्सी घाट पर बांटा 71 किलो लड्डू
वाराणसी व्यापार मंडल ने अस्सी घाट पर 71 किलो लड्डू लोगों में बांट कर पीएम का जन्मदिन मनाया। मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा ने इस दौरान कविंद्र जायसवाल, राकेश त्रिपाठी बहल, सुनीता सोनी, चांदनी श्रीवास्तव, सोनम दिवेदी, स्वाति गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
पीएम के जन्मदिन पर लगाया 71 पौधों का रोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्र वार को डीएवी इंटर कालेज परिसर में 71 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पूर्णंचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र रहे।
फोटो
पीएम के जन्मदिन पर कामगारों का किया सम्मान
वाराणसी। आशा महाविद्यालय बाबतपुर में विश्वकर्मा पूजा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कामगार सम्मान समारोह का आयोजन विधायक पिण्डरा डॉ. अवधेश सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी भाजपा सुनील ओझा ने कामगारों को सम्मान प्रमाण पत्र व प71 किलो का लड्डू बांटकर किया गया। इस दौरान राजमिस्त्री अजय, बचौरा रामआसरे, छोटेलाल, अमरजीत, प्यारेलाल, अच्छेलाल को प्रमाणपत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जेपी दुबे व धन्यवाद जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने किया।
फोटो के साथ लगा लें
सृजन देव हैं भगवान विश्वकर्मा
बड़ागांव। क्षेत्र के साधोगंज, अनेई, बड़ागांव, कुड़ी, भीटी, साईपुर, विराव, हसनपुर, कुरु सहित दर्जनों छोटे-बड़े सभी कल कारखानों लोहे और मशीनरी से जुड़े प्रतिष्ठानों में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। समाजसेवी दीपक सिंह सभी अलग-अलग पूजन कार्यक्रम में पहुचकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर कहा कि हिंदू धार्मिक मान्यताओं और ग्रंथों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन का देवता माना जाता है। उन्हें देवाताओं के शिल्पी के रूप में भी जाना जाता है। मुख्य रूप से प्रिंस पांडेय, पंकज पांडेय, छोटे पटेल, रमेश पटेल, अनुज सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।