फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Palm Sunday procession in the shade of palm leaves

खजूर की पत्तियों की छांव में निकला ‘पाम संडे’ का जुलूस

Mon, 11 Apr 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Palm Sunday procession in the shade of palm leaves
गुड फ्राइडे और ईस्टर से पूर्व शहर के सबसे बड़े गिरजाघर सेंट मेरीज महागिरजाघर में रविवार को पाम संडे का जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना और आराधना के बाद मसीही विश्वासियों ने पुरोहितों की अगुवाई में चर्च प्रांगण से जुलूस निकाला। इसमें वाराणसी धर्मप्रांत के बिशप यूजीन जोसेफ समेत तमाम पुरोहित शामिल हुए। इसी के साथ शहर में गुड फ्राइडे और ईस्टर की तैयारियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन

पाम संडे पर लाल चर्च और सेंट थॉमस गिरजाघर को खजूर की पत्तियों से सजाया गया था। उनकी छांव में मसीही विश्वासियों ने विशेष प्रार्थना की। सेंट मैरीज महागिरजाघर से निकला जुलूस छावनी, नदेसर, मिंट हाउस होते हुए वापस चर्च परिसर में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस के बाद मिस्सा बलिदान हुआ और चर्च में प्रभु की सीखों का पाठ किया गया। लाल चर्च के पुरोहित फादर संजय दान ने बताया कि पाम संडे ही वो दिन है जब प्रभु यीशु मसीह गुड फ्राइडे के ठीक पहले संडे को येरुशलम पहुंचे थे। तब स्थानीय निवासियों और उनके चाहने वालों ने पूरे रास्ते भर उनके अभिवादन के लिए खजूर के पत्ते बिछाए थे और यात्रा का स्वागत किया था।
विज्ञापन

फादर न्यूटन स्टीवांस की अगुवाई में गौदौलिया स्थित सेंट थॉमस चर्च में भी जुलूस निकला। इसी तरह लाल चर्च में पुरोहित संजय दान, सचिव विजय दयाल के नेतृत्व में छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं जुलूस में शामिल हुई। इसी तरह सेंट पॉल चर्च, रामकटोरा चर्च, तेलियाबाग चर्च, चर्च ऑफ बनारस की ओर से भी जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांडी थर्सडे 14 को
गुड फ्राइडे से पहले मांडी थर्सडे यानी पुण्य बृहस्पतिवार बहुत मायने रखता है। इस दिन भगवान यीशु येरुशलम पहुंचे थे, जहां उनके दुखभोग की शुरुआत हुई थी। फादर न्यूटन स्टीवांस ने बताया कि जहां उन्होंने अपने 12 शिष्यों के पैरों को धोने के बाद उन्हें फलों का दिव्य रस और मीठी रोटी बांटी थी। उनके साथ अंतिम भोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed