फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Palestine flag hoisted in Muharram Police filed case against two questioned half a dozen one arrested

मुहर्रम जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा: पुलिस ने दो के खिलाफ किया केस, आधा दर्जन से पूछताछ; एक गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 10:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 10:10 PM IST
सार

Bhadohi News: वीडियो वायरल होने के बाद भदोही पुलिस अलर्ट हो गई। पड़ताल में मामला कोतवाली क्षेत्र का निकला। मामला दर्ज करने के बाद पता चला किया जुलूस बिना अनुमति के निकाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ लड़कों ने फिलिस्तीन का झंडा फहरा दिया।

विज्ञापन
Palestine flag hoisted in Muharram Police filed case against two questioned half a dozen one arrested
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई के कोतवाली क्षेत्र के माधोसिंह पश्चिम मोहल्ला में रविवार की रात मोहर्रम के पहले चांद की पहली तारीख पर एक जुलूस निकाला गया। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति निकाले गए इस जुलूस में कुछ युवकों ने फिलिस्तीन का झंडा भी लहराया। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की शाम माधोसिंह पश्चिम मोहाल में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया था। बताया जा रहा है कि जुलूस में कुछ युवकों ने फिलीस्तीन का झंडा लहराने लगे। रविवार की शाम जब मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। 


पुलिस ने वीडियो के आधार पर बादशाह उर्फ साहिल निवासी घाटमपुर और मोहम्मद गोरख निवासी भमौंरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी साहित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद दो युवकों की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि मामला प्रायोजित था या कुछ और। दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed