फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   paleghar sant murder

साधुओं की हत्या से बढ़ रहा रोष, शांत नहीं बैठेगा संत समाज

Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
paleghar sant murder
वाराणसी। महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं की हत्या के बाद संतों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हुई ऑनलाइन बैठक में संतों ने एक स्वर में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि महाराज के निर्णय पर सहमति जताई और कहा कि संतों की हत्या का बदला लिए बगैर हम संत समाज शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पातालपुरी पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने देश भर के संतों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें अयोध्या, मथुरा, काशी, राजस्थान, दिल्ली, रामेश्वर, चित्रकूट, हिमांचल प्रदेश के संत शामिल हुए। संतों ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने संतों की हत्या के दोषियों को फांसी तक नहीं पहुंचाया तो संत समाज हत्या का बदला लिए बगैर शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह सीबीआई जांच कराए, जिससे कि सच सामने आ सके। संतों की मांग पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। बैठक में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, राजस्थान से महामंडलेश्वर ओंकारदास, हिमांचल से महंत राममोहन दास रामायणी, टोंक से महामंडलेश्वर रामप्रियदास, वृंदावन से महामंडलेश्वर नवल गिरि, अवधधाम से महामंडलेश्वर राघवदास, चित्रकूट से महामंडलेश्वर राजकुमारदास, हरिद्वार से महामंडलेश्वर निरंजन स्वामी, दिल्ली से महामंडलेश्वर नवलकिशोर दास, रामेश्वर से महंत शिवदास, बल्लभगढ़ से महंत सूरजदास, महंत अवधेश दास, महंत विजयदास भैयाजी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed