फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paintings will be created on the walls along the routes leading to the city's major temples.

Varanasi News: शहर के प्रमुख मंदिरों तक जाने वाले मार्गों की दीवारों पर होंगी पेंटिंग

Sat, 18 Jul 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Paintings will be created on the walls along the routes leading to the city's major temples.
वाराणसी। शहर के प्रमुख मंदिरों तक जाने वाले मार्गों की दीवारों पर नगर निगम की ओर से आकर्षक पेंटिंग कराई जा रही हैं। इसकी शुरुआत कालभैरव मंदिर मार्ग से महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने की। इसके बाद शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों तक जाने वाले मार्गों और गलियों की दीवारों पर भी पेंटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस पहल के तहत दीवारों पर धार्मिक आकृतियां और सांस्कृतिक कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। सड़कों के किनारे स्थित दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी की जाएगी, जिससे न केवल मार्गों की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय संस्कृति और धार्मिक आस्था भी प्रदर्शित होगी। मंदिरों तक जाने वाले मार्गों पर भगवान शिव के डमरू, त्रिशूल सहित अन्य धार्मिक प्रतीकों की पेंटिंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम का उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजना है। मंदिरों तक जाने वाले मार्गों पर बनाई जाने वाली ये पेंटिंग श्रद्धालुओं को आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराएंगी। साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा और शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed