फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Painful story of death of two brothers in Varanasi car accident

Varanasi: हमराही भाइयों की मौत के बाद ढकवां गांव में पसरा मातम, कार की टक्कर से गई थी दोनों की जान

Mon, 15 Apr 2024 03:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Apr 2024 03:09 PM IST
सार

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर हादसे का शिकार हुए दो हमराही भाइयों की मौत से परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा है। हमराही भाइयों को कार ने कुचला था। उधर, टक्कर मारने वाले आरोपी अपर मुख्य अधिकारी को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
Painful story of death of two brothers in Varanasi car accident
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर हादसे में दो भाइयों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमराही (समाचार पत्र वितरक) शैल कुमार और संजीत कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद उनके गांव ढकवां में मातम का माहौल है। दोनों चचेरे भाइयों की पत्नियों का करुण कंद्रन देखकर ढाढ़स बंधाने वाले परिवार और गांव की महिलाओं की हिम्मत भी जवाब दे जा रही है। 

विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हमराही प्रमोद कुमार की हालत रविवार को भी चिंताजनक बनी हुई थी। उधर, इस हादसे के आरोपी कार चालक बलिया जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और गाजीपुर के नोनहरा थाना के रसूलपुर अंगुलिया निवासी विंध्याचल सिंह कुशवाहा को चौबेपुर थाने की पुलिस ने अदालत में पेश किया। विंध्याचल को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ऐसे हुआ था हादसा
ढकवां गांव निवासी शैल कुमार, संजीत और प्रमोद शनिवार की सुबह अपनी साइकिल से समाचार पत्र का बंडल लेने चौबेपुर जा रहे थे। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर पंडापुर गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने तीनों चचेरे भाइयों को टक्कर मारकर कुचल दिया था। हादसे में शैल कुमार और संजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रमोद गंभीर रूप से घायल हुआ है। शैल और संजीत कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की रात चंद्रावती घाट लाया गया और अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमराही शैल कुमार और संजीत की मौत की सूचना पाकर अजगरा विधानसभा के विधायक त्रिभुवन राम ने परिजनों से बात कर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। परिजनों को बसपा नेता रघुनाथ चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम त्यागी ने भी ढाढ़स बंधाया।


केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी से की बात
पीड़ित परिजनों ने केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से संपर्क किया। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये और जन-धन योजना के तहत खोले गए खाता के तहत दो-दो लाख रुपये दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed