फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pain in the hearts, eyes blaze

दिलों में दर्द, आंखों में ज्वाला

Tue, 20 Sep 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Tue, 20 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pain in the hearts, eyes blaze
पाकिस्तान का झंडा जलाते भाजपा कार्यकर्ता।
कश्मीर घाटी में सेना के बेस कैंप पर आतंकी हमले से मर्माहत काशी में सोमवार को हर तरफ गम और गुस्से का सैलाब दिखा। शहीद सैनिकों के सम्मान में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ आम जन घरों से निकले। जगह-जगह कैंडल मार्च निकालकर वीर सैनिकों की शहादत को नमन किया गया। कई जगह श्रद्धांजलि सभाएं हुईं। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ गम और गुस्से का उबाल शहर से गांवों तक एक समान दिखा। जगह-जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के पुतले जलाए गए। वहां का झंडा फूंका गया। जबरदस्त नारेबाजी के साथ पाक को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठी। 
विज्ञापन


बीजेपी ने जिले के सभी 166 सेक्टरों में कैंडल लाइट मीटिंग कर शहीदों को नमन किया। दो मिनट मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शूलटंकेश्वर मंडल में निकले कैंडल मार्च का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया। जबकि सेवापुरी में ज्ञानेश जोशी और दीपू सिंह, शिवपुर में जयनाथ मिश्रा, रोहनिया में राजेश राय और अजय दूबे, राजातालाब में प्रेम पाठक, रामेश्वर में सदानंद, जंसा में विक्रम पटेल व लोहता में छोटेलाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। जिला महामंत्री प्रभात सिंह ने बताया कि सभी सेक्टरों में प्रस्ताव पास किया गया कि पाक प्रायोजित आतंकवाद को अब और नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। केंद्र सरकार पाकिस्तान को इसका माकूल जवाब दे। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुए आतंकी हमले में शहीद पूर्वांचल और बिहार के छह जवानों का पार्थिव शरीर सोमवार की शाम भारतीय वायुसेना के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट ले आया गया। यहां एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल पर 39 जीटीसी के जवानों ने शहीदों को सलामी दी। इस मौके पर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम विजय किरन आनंद समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बीजेपी के स्थानीय सांसद रामचरित्र निषाद भी मौजूद रहे। इनके अलावा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला, डॉ. राकेश त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह, हंसराज विश्वकर्मा, महेशचंद्र श्रीवास्तव, प्रभात सिंह, जयनाथ मिश्र, उमेश दत्त पाठक, संजय भारद्वाज, ज्ञानेश जोशी, सुरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, आदि ने शहीदों को श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed