{"_id":"599073614f1c1baf1a8b4a3d","slug":"padma-bhushan-rajan-mishra-sajan-mishra-sitting-on-the-dharna-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : ‘हृदय’ में भ्रष्टाचार, धरने पर बैठे पद्मभूषण पं. राजन मिश्र-साजन मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : ‘हृदय’ में भ्रष्टाचार, धरने पर बैठे पद्मभूषण पं. राजन मिश्र-साजन मिश्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
कलाकारों के साथ धरने पर बैठे राजन-साजन मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस घराने के संगीत तीर्थ कबीरचौरा की गलियों में ‘हृदय’ के तहत धरोहर यात्रा पथ (हेरिटेज वॉक) बनाने में किए जा रहे भ्रष्टाचार से व्यथित होकर विख्यात ख्याल गायक पद्मभूषण पं. राजन मिश्र-पं. साजन मिश्र समेत कई नामचीन कलाकार रविवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
विरोध में बनारस घराने के कलाकारों ने पिपलानी कटरा के कबीर तिराहे पर दो घंटे धरना दिया। इस दौरान भ्रष्टाचार के विरोध और डीपपीआर के मुताबिक काम करने के लिए नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद कबीरचौरा की गलियों में भ्रष्टाचार विरोधी नारे गूंजने लगे। गायक, वादक, नर्तक घर-घर से निकले। संगीत गुरुओं ने आंदोलन की कमान संभाली। सबने कहा कि अफसरों की लापरवाही और उदासीनता के कारण हेरिटेज वॉक है।
विज्ञापन
गलियों में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने, कलाकारों के भवनों की दीवारों को व्हाइट वाश न करने और भवनों पर ताम्रपत्र न लगाए जाने से कलाकार नाराज हैं।
पद्मभूषण पं. राजन मिश्र ने आरोप लगाया कि अफसरों के उदासीन रवैये के चलते गलियों में जो चौके बिछाए गए हैं, वे मानक के विपरीत हैं। सीवर बह रहा है। कई बार नगर आयुक्त से शिकायत की गई लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। यह पद्मश्री और पद्मभूषण से विभूषित कलाकारों की गलियां हैं। इस हाल में पर्यटक यहां क्यों और कैसे घूमने आएंगे?
इससे पहले शनिवार को स्थानीय लोगों ने मानकों के विपरीत काम किए जाने का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया था। पं. साजन मिश्र ने इस मुद्दे पर डीएम योगेश्वर राम मिश्र से फोन पर बात भी की। इसके बाद धरने का कार्यक्रम तय किया गया।
धरने पर तबला सम्राट पद्मविभूषण पं. किशन महाराज के पुत्र पं. पूरन महाराज, पं. कामतानाथ मिश्र, पं. धर्मनाथ मिश्र, सारंगी वादक पं. कन्हैया लाल मिश्र, तबला वादक राजेश मिश्र, सितार वादक नरेंद्र नाथ मिश्र, कथक नर्तक सौरभ मिश्र, गौरव मिश्र, ख्याल गायक रोहित मिश्र-राहुल मिश्र, दयानंद समेत तमाम कलाकार बैठे थे। संचालन कैलाशी रवींद्र सहाय ने किया।