फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paddy procurement halted due to lack of space, farmers upset

Varanasi News: जगह के अभाव में धान खरीद बंद, किसान परेशान

Wed, 07 Jan 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement halted due to lack of space, farmers upset
सेवापुरी विकास खंड सेवापुरी स्थित साधन सहकारी समिति कपसेठी के धान क्रय केंद्र पर जगह के अभाव में खरीद कार्य ठप होने से किसान परेशान हैं। क्रय केंद्र परिसर में पहले से खरीदा गया धान खुले आसमान के नीचे बोरी में डंप है, लेकिन मिल तक ढुलाई के लिए ट्रक नहीं मिल पाने से धान उठान नहीं हो पा रहा है। अब तक इस क्रय केंद्र पर 156 किसानों से 6,078 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है, जो अभी भी परिसर में ही पड़ा है। 235 से अधिक किसान पहले ही पंजीकरण करा अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी दयाराम ने बताया कि अब तक खरीदे गए धान को मिल तक ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस कारण खरीद कार्य प्रभावित हो रहा है। जिला कल्याण अधिकारी सौजन्य त्रिपाठी ने बताया कि ढुलाई में लगे ट्रक चालक की तबीयत खराब होने से ट्रक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed